फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13-year-old Indian child dies in Mensa IQ test

13 साल के भारतवंशी बच्चे ने मेनसा आईक्यू टेस्ट में बाजी मारी

Tue, 29 Aug 2017 04:54 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Tue, 29 Aug 2017 04:54 AM IST
विज्ञापन
13-year-old Indian child dies in Mensa IQ test
Dhruv Garg

ब्रिटेन में भारतीय मूल के 13 साल के एक बच्चे ने मेनसा आईक्यू टेस्ट में सर्वाधिक 162 अंक हासिल करते हुए बाजी मारी है। यह बच्चा इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के शीर्ष एक फीसदी लोगों में शामिल हो गया है।

विज्ञापन


Read Also: भारतीय मूल के बच्चे ने ब्रिटेन में बजाया जीत का डंका,मिला यूके चाइल्ड जीनियस का खिताब
विज्ञापन


बताया जाता है कि बकिंघम का रहने वाला ध्रुव गर्ग गर्मियों की छुट्टियों के दौरान समय बिताने के लिए कुछ अलग करना चाह रहा था। आखिरकार बर्कशायर के रीडिंग स्कूल में पढ़ने वाले ध्रुव ने फैसला किया कि वह मेनसा के बौद्धिक समूह में शामिल होने का प्रयास करेगा। ‘
विज्ञापन
विज्ञापन


डेली मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक इस बच्चे ने शुरुआती आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल किए। यह इस टेस्ट में हासिल किया जा सकने वाला अधिकतम अंक है। यही नहीं, ध्रुव ने दूसरे टेस्ट ‘कल्चर फेयर स्केल’ में भी सबसे अधिक 152 अंक हासिल किए।

Read Also: आइंसटीन के IQ से आगे निकल गया 11 साल का अर्णव, बनाया रिकॉर्ड

इस उपलब्धि के साथ ही ध्रुव मेनसा टेस्ट में भाग लेने वाले दुनिया के उन चुनिंदा हस्तियों में शुमार हो गया है जिन्होंने दोनों परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। ध्रुव एक ऐसा ऐप भी विकसित कर रहा है जिससे लोगों के अकेलेपन को खत्म किया जा सके। मेनसा दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी आईक्यू सोसायटी मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed