{"_id":"63274d6cdfd7e00b2062245e","slug":"13-children-die-in-18-days-in-keonjhar-government-hospital-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा के एक सरकारी अस्पताल में 18 दिन में 13 बच्चों की मौत, डाक्टरों के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा के एक सरकारी अस्पताल में 18 दिन में 13 बच्चों की मौत, डाक्टरों के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा
Sun, 18 Sep 2022 10:25 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:25 PM IST
सार
क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चों की मौत हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के क्योंझर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक सरकारी अस्पताल के बाल चिकित्सा वार्ड में कथित लापरवाही के कारण 18 दिनों के भीतर 13 बच्चों की मौत हो गई। इस पर अब हंगामा मच गया है। इस मामले पर अब ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री एन के दास ने रविवार को रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
लोगों ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चों की मौत हुई। मंत्री ने मीडिया से कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमें बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाना चाहिए। मैंने क्योंझर जिले के अधिकारियों से घटना के कारणों का पता लगाने को कहा है।
विज्ञापन
परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया
मृतक बच्चों के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर शनिवार रात अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) नहीं गए। बच्चों की की तबियत खराब थी लापरवाही के कारण बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी लोगों को शांत करने में जुट गए।
विज्ञापन
समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से बच्चों की हुई मौत
मिथुन नायक ने आरोप लगाया कि मेरे छोटे भाई के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर और नर्सों की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया गया था और समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। आपात स्थिति में डॉक्टर और नर्स को हमेशा उपलब्ध रहा चाहिए लेकिन, वे शनिवार रात मौजूद नहीं थे।