फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   124th Constitution Amendment Bill Reservation in government aided and non-aided private institutions

सामान्य वर्ग के गरीबों को निजी शिक्षण संस्थानों में भी मिलेगा आरक्षण

Tue, 08 Jan 2019 06:52 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 08 Jan 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
124th Constitution Amendment Bill Reservation in government aided and non-aided private institutions
पीएम मोदी
केंद्र सरकार ने गरीब सवर्णों को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण के प्रस्ताव वाला संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया। संसद ने निचले सदन लोकसभा में इस पर बहस हुई। सदन में सरकार ने अपना पक्ष रखा। इसके बाद इस विधेयक को पारित कराने के लिए मतदान भी हो सकता है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपने सभी सांसदों को लोकसभा में मौजूद रहने का तीन स्तरीय व्हिप जारी किया है। 
विज्ञापन


बहस शुरू होने के पहले सरकार ने इस विधेयक की कॉपी सांसदों और मीडिया को पढ़ने के लिए दी। विधेयक के प्रावधानों के मुताबिक गरीबों को मिलने वाला 10 फीसदी आरक्षण निजी क्षेत्र के सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में भी मिलेगा। वहीं अल्पसंख्यक संस्थानों में यह आरक्षण लागू नहीं होगा। 
विज्ञापन




केंद्र की भाजपा सरकार ने सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण के प्रस्ताव को लागू करने के लिए 124वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया है। इस विधेयक को लोकसभा में पारित कराने के लिए सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है। लेकिन राज्यसभा में इस विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार को विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब सवर्णों को दिए जाने वाले 10 फीसदी का यह आरक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्गों को दिए जाने वाले 50 फीसदी आरक्षण की सीमा से अलग होगा। केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को इस संशोधन को मंजूरी दी थी। 


संसद के शीतकालीन सत्र में राज्यसभा की कार्यवाही एक दिन बढ़ा दी गई है। यानी अब राज्यसभा में 9 जनवरी तक कामकाज होगा। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार ने गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन विधेयक लाने के मकसद से राज्यसभा की कार्यवाही बढ़ाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed