{"_id":"6200e05d7c3dc56721599ce2","slug":"12-yr-old-kolkata-boy-dies-trying-to-recreate-scene-from-anime-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं के छात्र की मौत: एनीमे सीरिज के नायक की कर रहा था नकल, बहुमंजिला की छत से कूद गया...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पांचवीं के छात्र की मौत: एनीमे सीरिज के नायक की कर रहा था नकल, बहुमंजिला की छत से कूद गया...
Mon, 07 Feb 2022 02:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:33 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार को कोलकाता के फूलबागान इलाके में हुई। बच्चा एनीमे सीरिज से बहुत प्रभावित था। उसने उसका एक दृष्य देख उसे खुद करने की कोशिश की, इसी चक्कर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोलकाता में शनिवार को एक दुखद घटना में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 साल के बच्चे की जान चली गई। वह एक एनीमे सीरिज देखकर उसके नायक की तर्ज पर बहुमंजिला इमारत की छत से कूद गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार को कोलकाता के फूलबागान इलाके में हुई। बच्चा एनीमे सीरिज से बहुत प्रभावित था। उसने उसका एक दृष्य देख उसे खुद करने की कोशिश की, इसी चक्कर में उसकी मौत हो गई। मृत बालक बिरज पचीसिया कोलकाता के एक प्रतिष्ठित स्कूल का छात्र था। छत से नीचे कूदने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
वह 11 मंजिला एक आवासीय इमारत की छत से शनिवार को कथित तौर पर कूदा था। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान हैं। निजी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि गिरने से उसकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि वह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही मौत के असल कारण के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरंभिक जांच से पता चला है कि उसने एक एनीमेशन सीरिज के नायक की तर्ज पर हूक लगाकर कूदने व उछलने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे आ गिरा। घटना की जांच जारी है।