{"_id":"6453ef354ac27e392d0af6a6","slug":"12-year-old-girl-raped-killed-in-assam-accused-injured-in-police-firing-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, आरोपी पुलिस गोलीबारी में घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, आरोपी पुलिस गोलीबारी में घायल
Thu, 04 May 2023 11:15 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 04 May 2023 11:15 PM IST
सार
तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने बताया कि घटना मंगलवार को हुई। पीड़िता का शव बुधवार को एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता और आरोपी के परिवार वाले एक-दूसरे को जानते थे। लड़की की मां और दुष्कर्मी की पत्नी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
असम के तिनसुकिया जिले में 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि आरोपी अरुणाचल प्रदेश भाग गया था। वहीं से उसे पकड़ा गया। इसके बाद भी उसने भागने की कोशिश की और पुलिस की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया। मार्घेरिटा में हुई इस घटना के कारण लोगों में गुस्सा था। कस्बे में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की जा रही थी। करने लगे।
विज्ञापन
तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई। पीड़िता का शव बुधवार को एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता और आरोपी के परिवार वाले एक-दूसरे को जानते थे। लड़की की मां और दुष्कर्मी की पत्नी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती हैं। मंगलवार को दोनों महिलाएं एक साथ काम पर गईं और लड़की को आरोपी के घर पर छोड़ दिया। जब दोनों महिलाएं काम से लौटीं, तो लड़की वहां नहीं थी और आरोपी ने दावा किया कि वह घर चली गई थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब उसकी मां ने उसे घर पर नहीं पाया, तो उसने प्राथमिकी दर्ज की और पुलिस ने जांच शुरू की। तब तक आरोपी भाग चुका था। हमने उसकी पत्नी से पूछताछ की और उसने अपने पति के अपराध को स्वीकार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्नी की सूचना के अनुसार पुलिस ने आरोपी के घर से पीड़िता का शव बरामद किया।
विज्ञापन