{"_id":"6697ddf258d5c28cd10c092f","slug":"12-maoists-killed-in-6-hour-encounter-in-maharashtra-s-gadchiroli-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छह घंटे चली मुठभेड़, 12 माओवादी ढेर; एक सब-इंस्पेक्टर और एक जवान घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छह घंटे चली मुठभेड़, 12 माओवादी ढेर; एक सब-इंस्पेक्टर और एक जवान घायल
Wed, 17 Jul 2024 08:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 17 Jul 2024 08:36 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गढ़चिरौली पुलिस के C60 कमांडो ने कांकेर के पास छत्तीसगढ़-गढ़चिरौली सीमा पर जिले में एक बड़ा ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। मैं राज्य सरकार की ओर से गढ़चिरौली पुलिस को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करता हूं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे इलाके में पुलिस और कमांडों की नक्सलियों के साथ बुधवार को मुठभेड़ हुई। करीब छह घंटे तक चली मुठभेड़ में कम से कम 12 नक्सली मारे गए। इस दौरान दो सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि दोपहर सी60 कमांडो और नक्सलियों के बीच वंडोली गांव में भारी गोलीबारी हुई। मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन एके47, दो इंसास राइफल सहित सात स्वचालित हथियार, कार्बाइन और एसएलआर जब्त किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान ‘डिवीजनल कमेटी मेंबर’(डीवीसीएम) लक्ष्मण अतराम उर्फ विशाल अतराम के तौर पर की गई है। वह प्रतिबंधित संगठन में तिपगाड दलाम का प्रभारी था।
विज्ञापन
नीलोत्पल ने बताया कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस सफलता के लिए सी60 कमांडो टीम और गढ़चिरौली पुलिस को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। मारे गए नक्सलियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घायलों में सी 60 का एक उप निरीक्षक और एक जवान शामिल है। वे खतरे से बाहर हैं, उन्हें घटनास्थल से निकाल कर नागपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन