फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   117 leaders including Kanhaiya Kumar and Pawan Khera will walk 3500 km in bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा में 3500 किमी पैदल चलेंगे कन्हैया कुमार और पवन खेड़ा समेत 117 नेता

Thu, 01 Sep 2022 12:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिहं के मुताबिक, 12 राज्यों से जाने वाले कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भारत यात्री नाम दिया गया है।

विज्ञापन
117 leaders including Kanhaiya Kumar and Pawan Khera will walk 3500 km in bharat Jodo Yatra
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Twitter

विस्तार

कांग्रेस की 7 सितंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए 117 नेता पदयात्रा करेंगे। इस अस्थायी सूची में कांग्रेस युवा नेता कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा और पूर्व पंजाब के मंत्री विजय इंदर सिंगला का भी नाम है, जो कन्याकुमारी से कश्मीर के बीच 3500 किमी पैदल चलेंगे। 

विज्ञापन


यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिहं के मुताबिक, 12 राज्यों से जाने वाले कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भारत यात्री नाम दिया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु के कन्याकुमारी से रैली के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। 
विज्ञापन


राहुल आगामी हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच ब्रेक लेकर पैदल यात्रा में शिरकत करते रहेंगे। सूची के मुताबिक, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद्र यादव और उत्तराखंड के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया भी यात्रा में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्याकुमारी से शुरू होगी यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा  तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी और 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इसके बजाए  तिरंगा दिखेगा। यात्रा का मकसद समाज से नफरत खत्म करना बताया गया है। यात्रा के दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर होगा। यह करीब 150 दिनों तक चलेगी।

महाराष्ट्र में 'भाजपा की पोल खोल यात्रा' शुरू करेगी बसपा
महाराष्ट्र बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अध्यक्ष संदीप ताजने ने बुधवार को कहा कि उनका संगठन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पर्दाफाश करने के लिए एक 'पोल खोल यात्रा' शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि बसपा के राज्य प्रभारी प्रमोद रैना के साथ, एक सितंबर को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में भाग लेने के लिए नागपुर में हैं। आगे कहा कि महाराष्ट्र बसपा राज्य भर में 'भाजपा की पोल खोल यात्रा' शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर से कार्यक्रम की शुरुआत नागपुर से होगी।


ताजने ने दावा किया कि भाजपा, जो पिछले 15 वर्षों से नागपुर नगर निगम (एनएमसी) पर शासन कर रही है, उसने शहर के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। भाजपा केंद्र और महाराष्ट्र में भी सत्ता में है, संविधान को बदलने की दिशा में काम कर रही है। हम अपने 'संविधान जन जागृति अभियान' (जो यात्रा का हिस्सा है) के साथ इस मुद्दे को लोगों के सामने रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed