{"_id":"65f501a534e85433c10dedc5","slug":"112-medical-colleges-increase-new-session-this-time-more-than-one-lakh-students-get-admission-mbbs-seats-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"NMC: नए सत्र में बढ़ जाएंगे 112 मेडिकल कॉलेज, 1.08 लाख से ज्यादा छात्रों का एमबीबीएस सीटों पर होगा प्रवेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NMC: नए सत्र में बढ़ जाएंगे 112 मेडिकल कॉलेज, 1.08 लाख से ज्यादा छात्रों का एमबीबीएस सीटों पर होगा प्रवेश
Sat, 16 Mar 2024 07:49 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:49 AM IST
सार
बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को लेकर हाल ही में यूजीएमईबी अधिसूचना 2023 जारी की गई। इसके तहत संस्थानों से पिछले वर्ष 18 अगस्त को आवेदन मांगे गए।
विज्ञापन
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC)
- फोटो : NMC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेजों की सूची में इस साल 112 नए संस्थान शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने इन नए कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र 2024-25 से एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश लेने की अनुमति दी है। बताया जा रहा है कि इस साल 1.08 लाख से अधिक एमबीबीएस सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। एनएमसी के चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) ने हाल ही में नए मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटों में बढ़ोतरी को लेकर आवेदन मांगे।
विज्ञापन
अलग-अलग बैठक के बाद बोर्ड ने 112 नए मेडिकल कॉलेजों को एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश लेने की अनुमति देने का फैसला लिया। साथ ही 58 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों को बढ़ाने का भी निर्णय हुआ है। बोर्ड के फैसले के बाद एनएमसी ने सभी कॉलेजों को ईमेल के जरिये यह जानकारी उपलब्ध कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन
नए कॉलेजों में से यूपी में सर्वाधिक 18
बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को लेकर हाल ही में यूजीएमईबी अधिसूचना 2023 जारी की गई। इसके तहत संस्थानों से पिछले वर्ष 18 अगस्त को आवेदन मांगे गए। इसमें नए मेडिकल कॉलेजों के अलावा सीट बढ़ोतरी को भी शामिल किया। जिन नए मेडिकल कॉलेजों को एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश की मान्यता दी है उनमें सबसे ज्यादा 18 उत्तर प्रदेश में स्थापित हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन