{"_id":"610eca638ebc3e7b355dc042","slug":"11-killed-and-12-injured-in-lightning-strikes-in-west-bengal-odisha-jharkhand-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहर: बिजली गिरने से बिहार में सात, ओडिशा में पांच और बंगाल में चार की मौत, 12 से ज्यादा घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कहर: बिजली गिरने से बिहार में सात, ओडिशा में पांच और बंगाल में चार की मौत, 12 से ज्यादा घायल
Sun, 08 Aug 2021 01:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:48 AM IST
सार
- देश में खराब मौसम और भारी बारिश की वजह से जगह-जगह बाढ़ जैसे हालात
- कई राज्यों में बिजली गिरने की खबरें
- बिहार, बंगाल, ओडिशा और झारखंड में कुल 17 की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के अलग-अलग राज्यों में शनिवार को बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पहली घटना पश्चिम बंगाल के दो जिलों की है, जहां बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। वहीं, बिहार में बिजली गिरने से सात की मौत हो गई। उधर, ओडिशा के तीन जिलों में बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
झारखंड के पलामू जिले में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि करकट्टा गांव में एक 45 वर्षीय किसान अपने खेत में काम करने के दौरान आर कुहकुहू गांव में एक 13 वर्षीय लड़का घर लौटने के दौरान बिजली की चपेट में आए।
पूर्व बर्धमान और पूर्व मेदिनीपुर में बिजली गिरी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पूर्व बर्धमान जिले में एक महिला सहित दो अन्य की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पूर्व बर्धमान जिले में बिजली गिरने से सात लोग घायल हो गए। सभी लोग कृषि क्षेत्रों में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच भारी बारिश ने दक्षिण बंगाल के सात प्रभावित जिलों हुगली, पुरबा और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, बीरभूम और पश्चिम बर्धमान में बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। राज्य में हाल ही में आई बाढ़ में कम से कम 23 लोग मारे गए हैं और कई लाख विस्थापित हुए हैं।
ओडिशा के मयूरभंज, भद्रक और बालासोर की घटना
ओेडिशा में यह घटना तब हुई, जब यह सभी मयूरभंज, भद्रक और बालासोर जिलों में धान की खेती के काम में लगे हुए थे। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच बालासोर जिले के कसाबजयपुर गांव में एक धान के खेत में बिजली के तार के संपर्क में आने से भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। बारिश की वजह से खेतों में पानी भरा हुआ था, तभी व्यक्ति को बिजली के तार से करंट लग गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया, क्योंकि स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया और मृतक के परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
Bihar: Seven people have lost their lives in lightning strikes in Banka district, tweets State Minister Mangal Pandey
— ANI (@ANI) August 7, 2021