फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   108 systems and subsystems related to the defense sector to be designed and built by Indian industry says DRDO

भारतीय उद्योग द्वारा डिजाइन और निर्माण किए जाएंगे रक्षा क्षेत्र से जुड़े 108 सिस्टम और सबसिस्टम

Mon, 24 Aug 2020 05:01 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 24 Aug 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
108 systems and subsystems related to the defense sector to be designed and built by Indian industry says DRDO
DRDO - फोटो : ट्विटर

भारत सरकार द्वारा सैकड़ों सैन्य उपकरणों को भारत में ही बनाने के आदेश के बाद रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) भी काम में जुट गया है। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने सोमवार को बताया कि डीआरडीओ के एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके उन्हें लगभग उन 108 सिस्टम और सबसिस्टम से अवगत कराया, जिनकी पहचान केवल भारतीय उद्योग द्वारा डिजाइन और विकास के लिए की गई है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री के कार्यालय की तरफ से कहा गया, 'डीआरडीओ इस विकास प्रक्रिया में उद्योगों को अपना समर्थन प्रदान करेगा। यह पहल भारतीय रक्षा उद्योग के लिए एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में कई तकनीकों को विकसित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इसी महीने केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के उद्देश्य से सेना से जुड़े 101 वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस सूची में आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफ़ल्स, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट, रडार और दूसरी चीजें भी शामिल हैं। इसकी घोषणा करते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि यह प्रतिबंध चरणबद्ध तरीके से दिसबंर 2020 से दिसंबर 2025 के बीच लागू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed