फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10576 new patients found in 24 hours 280 people lost their lives in Maharashtra

महाराष्ट्र में 24 घंटे में मिले 10576 नए मरीज, 280 लोगों ने गंवाई जान

Thu, 23 Jul 2020 05:32 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 23 Jul 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
10576 new patients found in 24 hours 280 people lost their lives in Maharashtra
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में बुधवार को एक दिन में 10,576 नए संक्रमित सामने आए और 280 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों और मौतों का एक दिन का यह आंकड़ा अब तक का नया रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,37,607 तक पहुंच गई जबकि मौतों का आंकड़ा बढ़कर 12,556 हो गया है। बुधवार को जहां लोगों के संक्रमित होने की संख्या दस हजार से पार पहुंची, वहीं 5,552 लोग स्वस्थ भी हुए। इससे अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,87,769 हो चुकी है। राज्य में रिकवरी दर 55.62 प्रतिशत है तो मृत्युदर 3.72 फीसदी है। कुल 8, 58,121 लोग होम क्वारंटीन और 44,975 संस्थागत क्वारंटीन हैं। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1,36,980 है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में 1310 नए केस, 58 की मौत

मुंबई में बुधवार को 1310 नए संक्रमित मिले और 58 की मौत हो गई। संक्रमितों की संख्या 1,04678 पहुंच गई है। जबकि अब तक कुल 5875 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 23,393 एक्टिव मरीज हैं। मुंबई से सटे ठाणे जिले में मुंबई से ज्यादा 36180 एक्टिव मरीज हैं। ठाणे में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 79,911 हो गई है और कुल 2146 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

जिम, शॉपिंग मॉल फिर से शुरू करने पर विचार...

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि सरकार जिम और शॉपिंग मॉल फिर से शुरू करने का विचार कर रही है। वहीं, बुधवार को नालासोपारा में लोकल ट्रेन शुरू करने को लेकर हुए आंदोलन पर टोपे ने कहा कि लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करने का अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे। क्योंकि ट्रेन में सामाजिक दूरी का पालन मुश्किल होगा। 

महाराष्ट्र में एक और मंत्री अब्दुल सत्तार कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में एक और मंत्री अब्दुल सत्तार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि वह संक्रमित पाए गए हैं। औरंगाबाद के सिल्लोड विधानसभा सीट से शिवसेना के विधायक सत्तार ने फेसबुक पर कहा, वह मुंबई में घर पर क्वारंटीन हैं। अब्दुल राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार में राजस्व राज्यमंत्री हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री जितेंद्र अव्हाड, अशोक चव्हाण और धनंजय मुंडे कोरोना से संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed