पढ़ने की कोई उम्र नहीं: 105 साल की बुजुर्ग महिला ने पास की चौथी कक्षा, मिले 74.5 प्रतिशत अंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई करने की कोई उम्र नहीं होती, यह बात केरल की 105 साल की बुजुर्ग महिला ने साबित कर दी है। कोल्लम के पराकुलम से 105 वर्षीय भागीरथी अम्मा ने नवंबर 2019 में चौथी कक्षा की परीक्षा दी थी। जब उनका रिजल्ट आया तो उन्होंने 74.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। भागीरथी अम्मा केरल राज्य साक्षरता मिशन की सबसे पुरानी विद्यार्थी बन गई हैं। उनकी उम्र 105 साल है।
Kerala: 105-year-old Bageerathi Amma from Parakulam in Kollam, who appeared for her fourth standard exam last November, becoming the oldest learner of the Kerala State Literacy Mission, has passed her exam with 74.5 percent marks. pic.twitter.com/ewuUEfJuiG
— ANI (@ANI) February 5, 2020विज्ञापन
भागीरथी अम्मा के इस जज्बे की हर तरफ तारीफ हो रही है। उन्होंने केरल राज्य साक्षरता मिशन में हिस्सा लिया और इसके साथ ही सबसे अधिक उम्र वाली विद्यार्थी बन गईं। मां की असमय मृत्यु के बाद भागीरथी अम्मा की पढ़ाई आठ साल की उम्र में छूट गई और वो परिवार संभालने लगीं।
आठ साल की उम्र में अपने भाई-बहनों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। पति की मौत के बाद उनपर अकेले ही अपने छह बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। भागीरथी अम्मा ने यह साबित कर दिया कि इन्सान किसी भी उम्र में पढ़ सकता है।