कर्नाटक में तख्तापलट की तैयारी? दो विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Independent MLA, R Shankar: Today is Makar Sankranti, on this day we want a change in the govt. The govt should be efficient, so I am withdrawing my support (to the Karnataka govt) today. pic.twitter.com/LscHTp6gJZ
— ANI (@ANI) January 15, 2019विज्ञापन
वहीं दूसरे निर्दलीय विधायक एच नागेश ने कहा कि बेहतर और स्थिर सरकार के लिए मैंने गठबंधन सरकार को समर्थन दिया था। गठबंधन के दलों में कोई अंडरस्टैंडिंग नहीं है। इसलिए मैंने भाजपा के साथ जाने और राज्य में स्थिर और बेहतर प्रदर्शन करने वाली सरकार को समर्थन का निर्णय लिया है।
H Nagesh, Independent MLA :My support to coalition govt was to provide good&stable govt which utterly failed. There's is no understanding among coalition partners. So, I decided to go with BJP to install stable govt & see that govt performs better than the coalition. #Karnataka pic.twitter.com/hcMnaXaHZd
— ANI (@ANI) January 15, 2019
राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा के 104 विधायक देश की राजधानी दिल्ली सटे गुरुग्राम के एक रिसॉर्ट में डेरा डाल दिया है। दिल्ली में रहने के कारण भाजपा विधायक संक्रांति के उत्सव का आनंद भी जनता के बीच नहीं ले पाएंगे। भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर उनके विधायक तोड़ने का आरोप लगाया है।
प्रदेश भाजपा के प्रमुख और पूर्व सीएम बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) भाजपा विधायकों को तोड़ना चाहती है। हम लोग इकट्ठे हैं और अभी हम लोग दिल्ली में एक-दो दिन रुकेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज आई टी ग्रैंड होटल में भाजपा के विधायकों से मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया की एंट्री बिल्कुल बंद कर दी गई है। कांग्रेस के पांच विधायक भी लापता बताए जा रहे हैं, कयास लगाए जा रहे हैं कि वह विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।
भाजपा ने सरकार बनाने को लेकर ऑपरेशन कमल चलाने की बात को खारिज किया। येदियुरप्पा कि सभी विधायकों को चुनाव की रणनीति तय करने के संबंध में दिल्ली बुलाया गया है। सरकार बनाने को लेकर अगर को बात होगी तो शीर्ष नेता आपको बताएंगे।
2 Independent MLAs, H Nagesh and R Shankar, withdraw their support from Karnataka govt. pic.twitter.com/C34u3BNFOb
— ANI (@ANI) January 15, 2019
चल रहे बयानों के तीर
सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर पार्टी विधायकों को तोड़ने का आरोप लगा रहा है। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि हमारे पास सरकार चलाने के लिए पर्याप्त संख्याबल है और सरकार में अस्थिरता का कोई सवाल ही नहीं है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के लगभग आठ विधायक भाजपा में जाने को तैयार है जबकि चार से पांच अब भी संपर्क में हैं।
येदियुरप्पा पर हमला बोलते हुए कुमारस्वामी ने मैसूरु में कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि ऑपरेशन कमल 3.0 शुरू हो गया है। भाजपा हमारे विधायकों को लुभाने का प्रयास कर रही है, मुझे मालूम है कि कितनी रकम और तोहफे दिए जा रहे हैं। मुझे यह भी पता है कि किसके नाम पर भाजपा ने मुंबई में रूम बुक किए हैं। मुख्यमंत्री कांग्रेस के तीन विधायकों के मुंबई दौरे के बारे में बात कर रहे थे।
क्या है ऑपरेशन कमल?
इसपर कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि हमारे विधायक हमारे साथ हैं और हम प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदेह हैं। भाजपा देश में महागठबंधन को लेकर एक हवा बनाने की कोशिश में हैं। उन्हें पहले अपने दिल से ईमानदार होने दीजिए।
Karnataka Minister & Congress leader DK Shivakumar: Our MLAs are with us, we are answerable to the people of the constituency, they are not doing any dirty politics. BJP is trying to create a hype in the country on Mahagathbandhan. Let them be honest with their hearts first. pic.twitter.com/wYgcEnrktg
— ANI (@ANI) January 15, 2019
दरअसल ‘ऑपरेशन कमल' का जिक्र 2008 में भाजपा द्वारा विपक्ष के कई विधायकों का दल बदल करवाकर तत्कालीन बी एस येदियुरप्पा सरकार की स्थिरता सुनिश्चत कराने के लिए किया जाता है। बता दें कि 224 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 104 विधायक, कांग्रेस के 79, जद एस के 37, बसपा, केपीजेपी और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं। बसपा, केपीजेपी और निर्दलीय विधायक गठबंधन सरकार का समर्थन कर रहे हैं।