फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   100 toilets in UP Etawah district were painted Saffron on the instructions of Gram Pradhan

ग्राम प्रधान के इशारों पर उत्तर प्रदेश के 100 शौचालयों का रंग हुआ भगवा

Fri, 12 Jan 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 12 Jan 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
100 toilets in UP Etawah district were painted Saffron on the instructions of Gram Pradhan
भगवा शौचालय

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के 100 शौचालयों को भगवा रंग में रंगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ऐसा ग्राम प्रधान वेदपाल सिंह नायक के इशारों पर किया गया है। अपने बयान में ग्राम प्रधान नायक का कहना है कि गांव के लोगों ने ही मुझे इस रंग का सुझाव दिया था। जब भारतउनकी भाजपा सरकार ना केवल उत्तर प्रदेश में बल्कि पूरे देश में बनी है तो ऐसे में शौचालयों को उनके रंग में रंगने में क्या परेशानी है।

यह घटना इटावा के अमृतपुर गांव की है जहां इस समय 350 शौचालय हैं जिसमें से 100 को भगवा रंग में रंग दिया गया है। लोगों का मानना है कि उनके इस कदम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी खुश होंगे और क्षेत्र के विकास कार्यों में बढ़ोत्तरी होगी। ग्राम प्रधान का कहना है कि बाकी बचे हुए शौचालयों को भी बहुत जल्द दूसरों की तरह भगवा रंग में पेंट कर दिया जाएगा।इससे पहले 5 जनवरी को विधानसभा के पास बने हज राज्य समिति कार्यालय की दीवारों पर भी भगवा रंग कर दिया गया था। हालांकि भारी विरोध के बाद दीवारों पर फिर से सफेद रंग कर दिया गया था। 

विज्ञापन

दीवारों को भगवा रंग में रंगने पर मौलानाओं ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि रंगो की राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसके पहले राज्य की कुछ बसें और सचिवालय की इमारतों को भगवा रंग से रंगा जा चुका है। जिसके बाद हज हाउस की बाहरी दीवारों का भी भगवाकरण कर दिया गया। हालांकि, ये 24 घंटे भी नहीं टिक पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के सचिव आरपी सिंह ने कहा था कि हज हाउस को भगवा रंग से रंगे जाने को सियासत से न जोड़ा जाए। भवन साफ-सुथरा रहे इसलिए ऐसा किया गया है। मुख्य भवन का रंग पहले की तरह ही है। बाहरी दीवारों पर सफेद रंग से पुताई करवाने पर गंदी होने की ज्यादा आशंका थी। इसलिए इन दीवारों पर डार्क रंग से पुताई कराई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed