फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   100 per cent increase in the salaries of MPs preparing

पीएम मोदी की हां मिलते ही डबल हो जाएगी सांसदों की सैलरी!

Mon, 18 Jul 2016 10:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
100 per cent increase in the salaries of MPs preparing
- फोटो : PTI

देश के सांसदों की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये से दोगुनी कर एक लाख रुपये प्रति महीने की जा सकती है। अब आखिरी फैसला प्रधानमंत्री को लेना है। संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। संसद के उच्च सदन में कई नए सांसदों की एंट्री हुई है, ऐसे में सिर्फ प्रधानमंत्री की एक हां का इंतजार है और सांसदों की सैलरी दोगुनी।

विज्ञापन


खबर है कि मोदी सरकार संसद के दोनों सदनों के करीब 800 सांसदों की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये से दोगुनी कर एक लाख रुपये प्रति महीने कर सकती है। सांसदों की एक समिति द्वारा नए वेतन की सिफारिश के बाद मंत्रियों के एक समूह ने इसे मंजूरी देकर कैबिनेट को सौंप दिया है।
विज्ञापन


अब इस पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेना है। अब ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी अगर नई सिफारिशों पर अपनी सहमति दे देते हैं, तो इसे संसद के इसी सत्र में मंजूरी मिल सकती है। नया वेतनमान 1 अप्रैल से लागू होगा। आपको बता दें कि संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू होकर 5 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसदों की मासिक पेंशन में होगी बढ़ोत्तरी

100 per cent increase in the salaries of MPs preparing

सांसदों के अपने संसदीय क्षेत्र के लिए यात्रा भत्ते और अन्य रकम भी बढ़कर 90,000 रुपये महीने हो जाएगी। ऑफिस स्टाफ के लिए उन्हें मिलने वाले पैसे भी दोगुने हो जाएंगे। सांसदों को अपने सरकारी आवास के फर्नीचर के लिए मिलने वाला सालाना भत्ता भी दोगुना होकर 1,50,000 रुपये हो जाएगा।

इसके अलावा उनके संसदीय क्षेत्र के आवास के लिए 1700 रुपये का मुफ्त ब्रॉडबैंड भी मुहैया कराया जाएगा। पूर्व सांसदों के लिए मासिक पेंशन 20,000 रुपये से बढ़कर 35,000 रुपये हो जाएगी। सांसदों को वेतन एवं भत्ते मिलाकर महीने में 1,90,000 की जगह 2,80,000 रुपये मिलेंगे (वेतन, संसदीय क्षेत्र भत्ता एवं ऑफिस स्टाफ के भत्ते शामिल)। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के मद्देनजर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद अधिकतर सांसद अपनी सैलरी बढ़ाए जाने के पक्ष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed