{"_id":"578df3754f1c1b197fc4b4a2","slug":"100-indian-tanks-now-near-china-border-in-eastern-ladakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: घुसपैठ की फिराक में चीन, भारत ने तैनात किए 100 टैंक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लद्दाख: घुसपैठ की फिराक में चीन, भारत ने तैनात किए 100 टैंक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Jul 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख में वापस लौट आई है।
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख में चीन के नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए भारतीय सेना व्यापक स्तर पर तैयारी करने में जुटी है। इसी क्रम में पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना अब तक 100 टैंकों की तैनाती कर चुकी हैं। इनमें 'टीपू सुल्तान', 'महाराणा प्रताप' और 'औरंगजेब' जैसे टैंक भी शामिल हैं।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, टैंकों की पोजिशन भारत-चीन सीमा से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर की गई है, जबकि और टैंकों की तैनाती करने पर विचार चल रहा है। नई बनी सड़कों पर जवानों की तैनाती बढ़ी है। सीमा के उस पार चीन की ओर से मिलिट्री में इजाफा किए जाने के जवाब में भारत ने यह कदम उठाए हैं।

माइनस 45 डिग्री पहुंच जाता है तापमान
ऊंची पहाड़ियों पर टैंकों की तैनाती आसान नहीं
- फोटो : reuters
हालांकि पूर्वी लद्दाख की इन पहाड़ियों पर टैंकों को ले जाना आसान नहीं है। टैंक यूनिट को कमांड कर रहे कर्नल विजय दलाल ने बताया कि यहां हवा बर्फीली है और तापमान माइनस 45 डिग्री तक पहुंच जाता है। इससे टैंकों की कार्य क्षमता पर असर पड़ता है। भारतीय सेना इन टैकों को चलाने के लिए स्पेशल लुब्रिकेंट्स और ईंधन का इस्तेमाल कर रही है। यही नहीं रात में करीब दो बार इनके इंजन को स्टार्ट किया जाता है ताकि यह चलती रहें।
भारत ने बढ़ा दी है चौकसी
सीमा पर ड्रैगन की आक्रामकता छुपी नहीं है
- फोटो : reuters
टैकों को संभावित अटैक पोजिशन पर तैनात किए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि यह सचमुच बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन हम लगातार इस प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनौतियों से निपट रहे हैं।
चीन की ओर से सीमा पर लगातार अतिक्रमण की घटनाओं के बाद ड्रैगन की आक्रामकता छुपी नहीं है। पड़ोसी की ओर से रोड और हवाई पट्टियों के निर्माण में भारी निवेश के बाद भारत ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। टैंकों की तैनाती बताती है कि अतिक्रमणकारी चीन के कथित दावों के आगे भारत सीमा पर अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देगा।