{"_id":"63c438982a1aaf0dcb7e0549","slug":"100-detonators-marijuana-seized-in-mizoram-4-myanmar-nationals-held-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mizoram: मिजोरम में 100 डेटोनेटर और करीब सात किलो गांजा जब्त, म्यांमार के चार नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mizoram: मिजोरम में 100 डेटोनेटर और करीब सात किलो गांजा जब्त, म्यांमार के चार नागरिक गिरफ्तार
Sun, 15 Jan 2023 11:02 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:02 PM IST
सार
एक गोपनीय सूचना के आधार पर असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस के कर्मियों और सीमा शुल्क अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास एक अभियान चलाया और डेटोनेटर बरामद किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिजोरम के चम्फाई जिले में म्यांमार के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 100 डेटोनेटर बरामद हुए हैं। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है, एक गोपनीय सूचना के आधार पर असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस के कर्मियों और सीमा शुल्क अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास एक अभियान चलाया और डेटोनेटर बरामद किए।
विज्ञापन
असम राइफल्स ने बयान में कहा, टीम ने एक अन्य ऑपरेशन में आज दोपहर उसी जिले के जोटे गांव के पास 4.69 लाख रुपये की कीमत का 6.35 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) बरामद किया और इस सिलसिले में दो अन्य म्यांमार के नागरिको को पकड़ा।
विज्ञापन