फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 private insurance company booked for duping farmers of nearly rs four crore in maharashtra news and updates

Maharashtra: किसानों से करोड़ों ठगने वाली बीमा कंपनी के 10 कर्मियों पर मामला दर्ज, योजना के नाम पर बनाया शिकार

Thu, 23 Mar 2023 06:45 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अकोला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अकोला Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Mar 2023 06:45 PM IST
सार

बीमा कंपनी के कर्मचारियों ने झूठी पंचनामा रिपोर्ट (सर्वे फॉर्म) तैयार की, बेमौसम बारिश और अन्य प्राकृतिक कारणों से हुई फसल के नुकसान की रिपोर्ट करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर लगाए और किसानों को 3,95,09,177 रुपये का चूना लगाया। 

विज्ञापन
10 private insurance company booked for duping farmers of nearly rs four crore in maharashtra news and updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के अकोला जिले में किसानों से एक निजी बीमा कंपनी ने करोड़ों रुपये ठग लिए। एक अधिकारी ने बताया कि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर ठगा गया। किसानों को  उनकी फसल के नुकसान के बारे में गलत जानकारी दी गई और करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। वहीं अब बीमा कंपनी के 10 कर्मियों के खिलाफ किसानों की शिकायत के आधार पर 3.95 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


इस संबंध में जिला कृषि अधीक्षक डॉ मुरलीधर इंगले ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड बीमा कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर 21 मार्च को अकोला के खदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में कहा गया है कि कंपनी के कर्मचारियों ने झूठी पंचनामा रिपोर्ट (सर्वे फॉर्म) तैयार की, बेमौसम बारिश और अन्य प्राकृतिक कारणों से हुई फसल के नुकसान की रिपोर्ट करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर लगाए और किसानों को 3,95,09,177 रुपये का चूना लगाया। 
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि कंपनी के 10 कर्मियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 465, 467, 468 और 471 (सभी जालसाजी से संबंधित), और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही शिकायत में बताया गया है कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड बीमा कंपनी ने किसानों को बताया कि उसे खरीफ सीजन 2022-23 के लिए अकोला जिले में 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' लागू करने के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं इसके नाम किसानों से पैसे भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मई से जिले की अकोला, बरशीतकली, मुर्तिजापुर, अकोट, बालापुर, तेल्हारा और पातुर तहसील के किसानों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर कंपनी को प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई फसल के नुकसान की जानकारी दी थी। इसके बाद मुआवजे को लेकर जिला स्तर पर साप्ताहिक बैठक हुई और किसानों की शिकायतों पर चर्चा शुरू हुई। लेकिन यह देखा गया कि बर्शीतकली तालुका में मुआवजे के लिए कोई सर्वेक्षण नहीं किया गया था। शिकायत में कहा गया है कि जिले के अन्य तालुकों में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई।

नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में विस्फोटक व अन्य सामान बरामद
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के एक गांव के पास से विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया है। इसके नक्सलियों द्वारा छिपाए जाने का संदेह है।
भामरागढ़ तालुका के नेलगुंडा गांव में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे एक विशेष दस्ते ने बुधवार को दो अलग-अलग सड़कों पर क्लेमोर माइन, दो कुकर बम, स्टील पाइप और बिजली के तारों के तीन बंडल सहित अन्य सामान बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed