फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 pilgrims dead and 12 injured in a road accident in Nashik

महाराष्ट्र : मिनी बस-ट्रक की टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

Thu, 07 Jun 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Updated Thu, 07 Jun 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
10 pilgrims dead and 12 injured in a road accident in Nashik

महाराष्ट्र के नासिक जिले में गुरुवार को मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मिनी बस ने सड़क पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार दस लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि यह हादसा नासिक से करीब 75 किलोमीटर दूर चांदवड के समीप सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन


चांदवड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘जब मिनी बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मारी, तो उसमें सवार दस लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।’ उन्होंने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब रेत से भरे ट्रक का एक टायर पंक्चर हो गया था और वह सड़क किनारे खड़ा था। 
विज्ञापन


घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मिनी बस में सवार लोग तीर्थयात्रा के बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन से महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित कल्याण लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed