फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 Malaysian Jamaat meet attendees offloaded from flight in Chennai

चेन्नई : तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में जाने वाले 10 मलयेशियाई नागरिक विमान से उतारे गए

Sun, 05 Apr 2020 08:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 05 Apr 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
10 Malaysian Jamaat meet attendees offloaded from flight in Chennai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

देश की राजधानी दिल्ली में हाल में हुए तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 10 लोगों को आज चेन्नई से मलयेशिया जा रहे एक विशेष विमान से उतार दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस विमान से कुल 167 मलयेशियाई तमिल जाने वाले थे, इनमें से 10 लोगों को यह पता चलने के बाद विमान से उतार लिया गया कि उन्होंने दिल्ली में हुई तब्लीगी जमात की बैठक में हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बाद में विमान 157 यात्रियों को लेकर कुछ देर से रवाना हुआ। बैठक में शामिल होने के बाद ये लोग दक्षिण तमिलनाडु के तेनकाशी जिले में गए थे और विमान पकड़ने के लिए यहां आने से पहले वहां रुके भी थे। सभी यात्री मलेशियाई तमिल थे, जो 24 मार्च को लॉकडाउन के एलान के बाद राज्य के कई हिस्सों में फंस गए थे। आज उन्हें एक विशेष विमान द्वारा वापस अपने देश जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed