नकवी बोले- 'एक साल में दस लाख अल्पसंख्यकों को रोजगार का लक्ष्य'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद की जुगलबंदी है। यही एक दिन उसकी तबाही का कारण बनेगी। नकवी ने जम्मू-कश्मीर में का माहौल शीघ्र सामान्य होने की बात कही। साथ ही केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को भी गिनाया।
रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए नकवी ने कहा कि बीजेपी की सरकार के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति व अमन के साथ विकास कार्य बढ़ने लगे। अमन के दुश्मनों को यह हजम नहीं हुआ तो चैन-अमन के अपहरण की कोशिश कर हिंसा फैलाई लेकिन, जल्द ही वहां अमन व शांति होगी।
रोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक हजार सद्भावना मंडलों का निर्माण किया जाएगा। जिनमें शैक्षिक, सामाजिक, रोजगार परक गतिविधियों से कौशल विकास व रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जाएगा। एक-दो माह में पूरे देश में इनका निर्माण हो जाएगा।
नकवी ने कहा कि यूपी में अल्पसंख्यकों को रोजगार दिया जा रहा है। एक साल में 10 लाख अल्पसंख्यकों को रोजगार दिए जाने का लक्ष्य है। मल्टीसेक्टोरल प्लान अब प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के नाम से संचालित किया जा रहा है। छात्रवृत्ति पर कहा कि भाजपा सरकार से पहले चार-पांच साल में अरबों रुपये की छात्रवृत्ति का घपला किया गया। भाजपा ने इसे आनलाइन कर बिचौलियों द्वारा किए जा रहे घपले को समाप्त कर दिया है।
सपा-बसपा और आदमी पार्टी पर नकवी ने साधा निशाना
यूपी विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों व सीएम कैंडीडेट के चयन पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सपा-बसपा तो परिवार की पार्टी हैं। यहां एक ही परिवार के सदस्यों को टिकट व सीएम चुना जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इसमें कार्यकर्ताओं के बीच से प्रत्याशी तय होता है। प्रदेश स्तर पर प्रत्याशियों के चयन का काम चल रहा है। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और सपा-बसपा के कुशासन व करप्शन की सरकार से मुक्ति मिलेगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेता आशुतोष द्वारा डाले गए ब्लॉग पर कहा कि यह नई बदजुबान मंडली पैदा हुई है, इन्हें बातों पर लगाम लगाना चाहिए। ऐसा काम मानसिक संतुलन बिगड़ चुके लोग या वो करते हैं जिन्हें देश की संस्कृति व इतिहास के बारे में जानकारी नहीं।
आजम के पीएम के बयान और होर्डिंग्स उतारने पर भी बोले नकवी
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां द्वारा स्वार में जनसभा के दौरान पीओके व प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए बयान पर नकवी ने कहा कि इस पर कुछ कहने की जरूरत नहीं लगती, यह तो ऐसा ही है कि अगर मैं भी यह सोचूं कि यदि मैं अमेरिका का राष्ट्रपति होता तो यह करता।
साथ ही नकवी ने उनके अंबेडकर पार्क पर स्वागत से पहले उतारे गए होर्डिंग्स पर कहा कि जब कोई पार्टी सरकार में आने की तरफ बढ़े और किसी पार्टी की विदाई का बैंडबाजा बजता है तो ऐसा होता है। ये कोई अजूबा या नई बात नहीं है, जिसकी छवि दिल में हो उसे बैनर-पोस्टर उतारने से कोई फर्क नहीं पड़ता।