फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 June 2026 Major Events

आज के दिन: पीएम मोदी ने बनाया लगातार सेवा देने का नया रिकॉर्ड, नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 10 Jun 2026 05:57 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 10 Jun 2026 05:57 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 10 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
10 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 10 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इसके साथ ही नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में कांग्रेस शिक्षा मंत्री के लोकसभा क्षेत्र में प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन

सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले पीएम 
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लगातार कार्यकाल वाले 64 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार आजादी के बाद देश के पहले आम चुनावों के बाद गठित पहली लोकसभा का गठन 17 अप्रैल 1952 को हुआ था। उसकी पहली बैठक 13 मई 1952 को हुई थी और इसी दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक बुधवार को दिल्ली में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों के प्रतिनिधि भी इसमें भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी। केंद्र के कल्याणकारी और विकास एजेंडे के लिए जनसंपर्क को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श होगा।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

नीट-यूजी लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस और उसकी छात्र इकाई नीट-यूजी प्रश्नपत्र ‘लीक’ मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लोकसभा क्षेत्र संबलपुर में बुधवार को विरोध-प्रदर्शन करेगी। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा प्राधिकरण (एनटीए) द्वारा 3 मई को आयोजित की गई एनईटी (यूजी) 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बीच 12 मई को रद्द कर दिया गया था, जिसकी जांच अब सीबीआई कर रही है। वहीं,21 जून को पुन परीक्षा निर्धारित की गई है।

राहुल गांधी से संबंधित मामले पर सुनवाई

राहुल गांधी के विवादित बयान के मामले में बुधवार को सुनवाई होगी। दरअसल, राहुल गांधी ने अमेरिका में ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान श्रीराम पर कथित टिप्पणी की। उन्होंने भगवान राम को पौराणिक बताया था और उस युग से जुड़ी कथाओं को काल्पनिक कहा था। उनके ऊपर भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed