फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 great gifts including BHIM App given to the public by the PM Modi

PM मोदी ने जनता को दिए BHIM App समेत ये 10 बड़े तोहफे

Sat, 15 Apr 2017 05:57 AM IST
amarujala.com, Written By: vijay jain
amarujala.com, Written By: vijay jain Updated Sat, 15 Apr 2017 05:57 AM IST
विज्ञापन
10 great gifts including BHIM App given to the public by the PM Modi
पीएम नरेंद्र मोदी और भीम ऐप
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में भाषण के दौरान जनता को BHIM ऐप समेत कई तोहफे दिए।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि हमे देश के लिए मरने का मौका नहीं मिला है, लेकिन देश के लिए जीने का मौका जरूर मिला है। मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2022 तक हर गरीब के पास अपना घर हो। इनता ही नहीं सबके पास बिजली और पानी भी मिलेगा। साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

पीएम मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित भीम आधार-पे फैसेलिटी लॉन्च किया। भीम आधार-पे के जरिए आप अपनी उंगली के जरिए कहीं भी आसानी से पेमेंट कर सकेंगे। अब कोई भी पेमेंट करने के लिए आपको कैश, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा-अगर आप भीम ऐप के बारे में किसी को समझाएंगे। उसके मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करेंगे और वो तीन ट्रांजैक्शन करेगा। एक आदमी को जोड़ने पर आपको 10 रुपए खाते में जमा हो जाएंगे। जो व्यापारी अपनी दुकान पर भीम ऐप को लागू करेगा, उसके खाते में 25 रुपए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंपों और दुकानों पर एक मशीन प्रोवाइड कराई जाएगी जो आधार से लिंक होगी। कस्टमर से उसके बैंक का नाम पूछा जाएगा। पेमेंट लेने वाला उस बैंक के सर्वर से मशीन को लिंक करेगा। फिर वह पेमेंट की रकम दर्ज करके ग्राहक की उंगुली का निशान लेगा। निशान मिलने के बाद पेमेंट हो जाएगा।

'भीम यूजर्स हैं भ्रष्टाचार से लड़ने वाले सिपाही'

10 great gifts including BHIM App given to the public by the PM Modi
भीम एप
मोदी आगे बोले, भ्रष्टाचार के खिलाफ देश के हर आदमी के मन में गुस्सा है। जो भी भीम और आधार से आगे बढ़ने में मदद करेंगे, वो मेरे लिए भ्रष्टाचार से लड़ने के सिपाही हैं। 14 अक्टूबर तक इसे चलाएंगे, इस दिन अंबेडकर जी ने दीक्षा ली थी। 14 अप्रैल से 14 अक्टूबर तक इसे लेकर विशेष योजना है।

BHIM को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्सेंटिव योजना की शुरुआत की। इसमें ऐस के एक सक्सेसफुल रेफरल पर यूजर को मिनिमम 10 रुपये मिलेंगे। सरकार का दावा है, चूंकि उंगली का निशान लिए बिना पेमेंट नहीं होगी, लिहाजा धोखाधड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। 

युवाओं के लिए पैसे कमाने का मौका है। अगर दिन में 20 लोगों को जोड़ा तो शाम को 200 रुपए आ जाएंगे। जो व्यापारी अपनी दुकान पर भीम ऐप को लागू करेगा, उसके खाते में 25 रुपए आएंगे। ये योजना 14 अक्टूबर तक चलेगी। 6 महीने में हर नौजवान 10-15 हजार आराम से कमा सकता है।

पीएम मोदी ने इस मौके पर प्रधान मंत्री आवास योजना की शुरुआत भी की। इस स्कीम के तहत महाराष्ट्र में 42 हजार घर बनाने का जिम्मा महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी को दिया गया है। नासिक में 744, कोंकण में 31910, पुणे डिवीजन में 2516, औरंगाबाद में 1676 घर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed