फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 deaths due to floods and landslides in northeast and Kerala, help sought from center

पूर्वोत्तर केरल में बाढ़ व भूस्खलन से 10 की मौत, केंद्र से मांगी सहायता

Fri, 15 Jun 2018 06:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला, तिरुअनंतपुरम
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला, तिरुअनंतपुरम Updated Fri, 15 Jun 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
10 deaths due to floods and landslides in northeast and Kerala, help sought from center
फाइल फोटो
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा और मणिपुर में बाढ़ की हालत गंभीर हो गई है। बाढ़ से अब तक त्रिपुरा में चार और मणिपुर में दो लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर की इंफाल घाटी में तमाम स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को शुक्रवार तक बंद कर दिया गया है। बाढ़ से प्रभावित छह हजार परिवारों ने 200 शिविरों में शरण ली है।
विज्ञापन


इस बीच, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने बृहस्पतिवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात कर उनको हालात से अवगत कराया और राहत व बचाव कार्यों में सेना की ओर से सहायता की अपील की। उन्होंने सिंह से एनडीआरएफ की टीम भी अगरतला भेजने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


असम  में भारी बारिश व भूस्खलन से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

असम में बीते कुछ दिनों की भारी बारिश की वजह से जमीन धंसने के कारण लामडिंग-बदरपुर पर्वतीय क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है। पर्वतीय क्षेत्र में कम से कम पांच जगह जमीन धंसने की वजह से चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। लगातार भारी बारिश से राज्य के छह जिलों में 222 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे लगभग डेढ़ लाख लोग प्रभावित हैं। उन इलाकों में बडे़ पैमाने पर राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में भूस्खलन से चार लोग मारे गए

कोझिकोड जिले के एक सुदूर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 10 लोग लापता हैं। राज्य में मई के अंत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने के बाद से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed