फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1 nabbed as NIA raids 14 locations in Jharkhand over CPI Maoist conspiracy to attack forces Latest News Update

Jharkhand: माओवादियों की साजिश से जुड़े मामले में 14 स्थानों पर छापेमारी, एनआईए की कार्रवाई में एक गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2023 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Apr 2023 09:39 PM IST
सार

एनआईए ने कहा कि जांच के बाद उसने पाया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सक्रिय सदस्यों के साथ क्षेत्रीय समिति के सदस्य गंझू ने सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए एक आपराधिक साजिश रची और वे बुलबुल के जंगल में एकत्रित हुए।

विज्ञापन
1 nabbed as NIA raids 14 locations in Jharkhand over CPI Maoist conspiracy to attack forces Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड के 14 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। कार्रवाई पिछले साल झारखंड में सुरक्षा बलों पर हमला करने की माओवादियों की साजिश से जुड़े मामले में की गई है। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि लोहरदगा में नौ और लातेहार जिले में पांच स्थानों पर संदिग्धों के परिसर पर छापे मारे गए हैं।

विज्ञापन


दस्तावेज भी बरामद किए गए
उन्होंने बताया कि छापों के दौरान एक देसी पिस्तौल के साथ छह कारतूस, एक मैगजीन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वित्तीय लेनदेन तथा संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। लोहरदगा में एक स्थान से झारखंड के चकला गांव के निवासी साजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि कुमार संदिग्ध राजू कुमार उर्फ राजू साव के स्वामित्व वाले राजू ब्रिक्स नाम के ईंट भट्ठे में मुंशी के तौर पर काम करता था। साव कथित तौर पर माओवादी रवींद्र गंझू की ओर से उगाही करता था। वह उस धन का निवेश करता था और साजन कुमार को इस लेन-देन की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन


क्या है मामला?
उन्होंने बताया कि एनआईए द्वारा मामले की जांच संभालने से पहले झारखंड पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के तहत 18 जून को नौ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। एनआईए ने कहा कि जांच के बाद उसने पाया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सक्रिय सदस्यों के साथ क्षेत्रीय समिति के सदस्य गंझू ने सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए एक आपराधिक साजिश रची और वे बुलबुल के जंगल में एकत्रित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed