{"_id":"5c6244fcbdec222ee0737922","slug":"1-crore-prize-maoist-sudhakaran-surrendered-with-wife-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: एक करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकरण ने पत्नी के साथ किया समर्पण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: एक करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकरण ने पत्नी के साथ किया समर्पण
Tue, 12 Feb 2019 09:31 AM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
एक करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकरण ने अपनी पत्नी के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह खबर 3 राज्यों छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और झारखंड की पुलिस को राहत देने वाली है। हालांकि इस बारे में अभी तक तेलंगाना पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि सुधाकरण की पत्नी माध्वी उर्फ नीलिमा रेड्डी पश्चिम बस्तर डिवीजन की सचिव रह चुकी है। वहीं सुधाकरण मिल्ट्री कमिशन का प्रमुख रह चुका है। बताया जाता है कि दोनों ने काफी वक्त छत्तीसगढ़ के बस्तर के जंगलों में भी गुजारा है।
विज्ञापन