फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   09 september 2026 major event

आज के दिन: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा, हल्द्वानी रेलवे भूमि मामले में आज 'सुप्रीम' सुनवाई

Wed, 09 Sep 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 09 Sep 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 9 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
09 september 2026 major event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 9 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का दौरा

शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेंगे। इसके साथ ही विधानसभा गैलरी-सह-संग्रहालय का दौरा करेंगे। वे न्येदार नामलो, ईटानगर स्थित जवाहरलाल नेहरू राज्य संग्रहालय और श्रवण एवं दृष्टिबाधित बच्चों के लिए डोनी पोलो मिशन विद्यालय का भी दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान वे दोनों देशों की साझेदारी क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग तथा लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार से दो दिन के उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे हल्द्वानी और रुद्रपुर में आयोजित होने वाले कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे उत्तराखंड राज्य कार्य समिति की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में प्रमुख संगठनात्मक मुद्दों, जमीनी स्तर पर पार्टी तंत्र को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी राष्ट्रीय पोषण माह का करेंगी शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बुधवार को वाराणसी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ करेंगी। इसका थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण और प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास के लिए समुदाय-नेतृत्व वाली कार्रवाई के केंद्र में रखा गया है। 
 

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुनवाई
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। संबंधित क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed