फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   02 July 2026 Major Events

आज के दिन: जापान की प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, क्रिप्टोकरेंसी को लेकर होगी आरबीआई की बैठक

Thu, 02 Jul 2026 06:18 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 02 Jul 2026 06:18 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 2 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
02 July 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 2 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सरकारी पैनल और आरबीआई की बैठक होगी। 

विज्ञापन

जापान की प्रधानमंत्री से मिलेगे पीएम मोदी

शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और उन्हें सशक्त करने का अवसर देगा। इस दौरान क्षेत्रीय और परस्पर हित के वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में दोनों देश सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के अलावा महत्वपूर्ण खनिज और फार्मास्यूटिकल्स (दवा उद्योग) में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। इन क्षेत्रों को भविष्य की आर्थिक और तकनीकी सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची की पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।  (संबंधित खबर यहां पढें)

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सरकारी पैनल और आरबीआई की बैठक

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर गुरुवार को सरकारी पैनल और आरबीआई के बीच एक बड़ी बैठक होने वाली है। इस मीटिंग का मकसद ये तय करना है कि देश में क्रिप्टो के लिए क्या नियम बनाए जाएं, जिससे आम लोगों का पैसा सुरक्षित रहे। आरबीआई हमेशा से क्रिप्टो को लेकर कड़ा रुख अपनाता रहा है, इसलिए इस बैठक पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। 

 

विज्ञापन

मेगा आपदा मॉक ड्रिल

आगामी मानसून और आपदा तैयारियों को परखने के लिए रुद्रप्रयाग  में दो जुलाई को मेगा आपदा मॉक ड्रिल की जाएगी। यह मेगा मॉक ड्रिल मदमहेश्वर, कुंड, छेनागाड़, केदारनाथ पैदल मार्ग और नरकोटा में आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करना है। 

शिक्षकों को मिलेगा अवकाश

उत्तर प्रदेश में 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को होने जा रही 'उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा' (U.P.TET)-2026 में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों को सरकार ने विशेष अवकाश देने का निर्णय लिया है। 

महिला टी20 विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल
महिला टी20 विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल आज खेला जाएगा। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला रात 11 बजे से शुरू होगा। इस मैच के विजेता का सामना फाइनल में 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हारकर फाइनल में जगह पक्की ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed