{"_id":"5ee934f88ebc3e42ae3d342e","slug":"india-china-latest-update-p-chidambaram-raised-questions-on-pm-silence-says-matter-of-concern-for-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत चीन सीमा विवादः चिदंबरम ने उठाया पीएम की चुप्पी पर सवाल, कहा- देश के लिए चिंता की बात"}
भारत चीन सीमा विवादः चिदंबरम ने उठाया पीएम की चुप्पी पर सवाल, कहा- देश के लिए चिंता की बात
Wed, 17 Jun 2020 02:39 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 17 Jun 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम ने मंगलवार को विदेशी सैनिकों की घुसपैठ पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया और कहा कि यह देश के लिए चिंता की बात है। चिदंबरम ने चीनी सेना के साथ झड़प में भारतीय जवानों की शहादत के बाद ट्विटर पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश रक्षा मंत्रालय या सेना मुख्यालय की तरफ से अधिकृत बयान का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
क्या यह रात में आएगा? प्रधानमंत्री ने 5 मई से एक चिंताजनक चुप्पी साधी हुई है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि सरकार के मुखिया ने देश में विदेशी सैनिकों की घुसपैठ के बाद 7 सप्ताह के लिए इसे लेकर एक भी शब्द नहीं कहा।
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा, सैन्य व्हाट्सएप ग्रुप का शुक्रिया, जिसकी वजह से मंगलवार को दोपहर 12.52 बजे खबर बाहर आई। इसके बाद एकमात्र अधिकृत बयान विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किया गया, जिसमें कुछ भी नया नहीं था। चिदंबरम ने यह भी सवाल पूछा कि बेशक भारतीय जानें गई हैं। वे कौन बहादुर लोग हैं, जिन्होंने यह सर्वोच्च बलिदान दिया है? क्या उनमें एक तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले का तमिल भारतीय है?
विज्ञापन