फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पप्पू से डॉक्टर- अब तो शराब नहीं पीते ना तुम? फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 06 Mar 2025 02:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 02:36 PM IST
सार

Today Funny Jokes: हंसने से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Today Funny Jokes Doctor Patient Jokes in Hindi Pappu Jokes in Hindi Jokes
Jokes in Hindi, Chutkule - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Jokes: हंसने से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों (Jokes, Chutkule in Hindi) की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 



सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
 

Today Funny Jokes Doctor Patient Jokes in Hindi Pappu Jokes in Hindi Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर- अब तो शराब नहीं पीते ना तुम? 
पप्पू- हां, अब बिल्कुल छोड़ दी है। कोई बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं। 
डॉक्टर- बहुत अच्छे। और बताओ यह तुम्हारे साथ कौन है? 
पप्पू- जी, यह तो मैंने रिक्वेस्ट करने के लिए आदमी रखा है।
 

Today Funny Jokes Doctor Patient Jokes in Hindi Pappu Jokes in Hindi Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

एक बच्चे ने अपनी मां से कहा- मां मैं इतना बड़ा कब हो जाऊंगा कि आपसे बिना पूछे कहीं भी जा सकूं...?
मां ने भी दिल छू लेने वाला जवाब दिया- बेटा, इतना बड़ा तो तेरा बाप भी नहीं हुआ आजतक। 

Chutkule in Hindi: जब लड़के ने ट्रेन में अपनी सीट पर बैठा ली लड़की, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Doctor Patient Jokes in Hindi Pappu Jokes in Hindi Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

लड़की मंदिर गई और शादी के लिए प्रार्थना करने लगी, तो शर्मा गई...!
कहने लगी- हे भगवान मैं अपने लिए नहीं मांगती, बस मेरी मम्मी को एक खूबसूरत दामाद दे दो...!
प्रार्थना कुबूल हुई और उसकी छोटी बहन की शादी हो गई...!
सीख-प्रार्थना में ओवर एक्टिंग से परहेज करें...!

Jokes: पति- तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था, तो चालान क्यों काटा? पत्नी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन
Today Funny Jokes Doctor Patient Jokes in Hindi Pappu Jokes in Hindi Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

मैडम- जब कोई वस्तु ऊपर फेंकी जाती है...
तो वो वापस नीचे क्यों आ गिरती है...?
पप्पू - तो ऊपर पकड़ेगा कौन...?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed