फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Little Passenger Fights TTE for His Smart Ticket Checking Tablet Video goes Viral

टीटीई के हाथ में टैब देखते ही मचल गया नन्हा पैसेंजर, फिर जो हुआ वो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tue, 06 Oct 2026 04:16 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 06 Oct 2026 04:16 PM IST
सार

Little Passenger Fights: ट्रेन में टिकट चेक कर रहे टीटीई के स्मार्ट टैब पर एक बच्चे की नजर पड़ गई। बस फिर क्या था, नन्हा पैसेंजर टैब लेने की जिद पर अड़ गया। टीटीई और बच्चे के बीच टैब को लेकर हुई खींचातानी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Little Passenger Fights TTE for His Smart Ticket Checking Tablet Video goes Viral
टीटीई से टैब लेने की कोशिश करता है बच्चा - फोटो : इंस्टाग्राम@ railway_tte_cccts

विस्तार

ट्रेन में सफर के दौरान टीटीई को टिकट चेक करते तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी नन्हे पैसेंजर को टीटीई के हाथ से टिकट चेक करने वाला टैब छीनने की कोशिश करते देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही मजेदार नजारा देखने को मिल रहा है। एक छोटा बच्चा टीटीई के हाथ में मौजूद टैब को देखकर ऐसा मचलता है कि आखिरकार दोनों के बीच इसे लेकर खींचातानी शुरू हो जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


 टैब देखते ही बच्चे की नजर अटक गई
वीडियो में टीटीई ट्रेन के एसी कोच में यात्रियों के टिकट चेक करते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में टिकट चेक करने वाला स्मार्ट डिवाइस है। इसी दौरान एक बच्चे की नजर उस टैब पर पड़ जाती है। बच्चा शायद उसे कोई कार्टून देखने वाला डिवाइस समझ बैठता है। इसके बाद वह टीटीई से टैब लेने की कोशिश करने लगता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Brijesh Maurya (@railway_tte_cccts)




टीटीई से टैब लेने की कोशिश करता है बच्चा
टीटीई बच्चे को टैब देने के लिए तैयार नहीं होते। इसकी वजह भी साफ है। इस डिवाइस में यात्रियों के टिकट से जुड़ी जरूरी जानकारी होती है। ऐसे में बच्चे के हाथ में देने से उसमें कुछ गड़बड़ी होने का डर हो सकता है। लेकिन बच्चा भी अपनी जिद पर अड़ा रहता है।

बच्चे की जिद के आगे टीटीई भी हारे
वीडियो में दोनों के बीच टैब को लेकर हल्की-फुल्की खींचातानी होती दिखाई देती है। आखिरकार बच्चे की मासूम जिद के आगे टीटीई को भी हार माननी पड़ती है। बच्चा टैब लेकर अपनी मम्मी की सीट के पास पहुंच जाता है और उसमें कुछ देखने या ढूंढने की कोशिश करता है। हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कुछ ही देर बाद बच्चा और टीटीई फिर से टैब को लेकर खींचतान करते नजर आते हैं। इस पूरे मोमेंट को देखकर आसपास मौजूद लोग भी इसे मजेदार अंदाज में लेते दिखाई देते हैं।

 वीडियो पर आए मजेदार कमेंट
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "छोटे पैसेंजर की जिद के आगे टीटीई साहब ने भी हार मान ली।"  वीडियो पर यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्चा सोच रहा होगा कि आज टिकट वही चेक करेगा। वहीं दूसरे ने मजाक में कहा कि अब इसमें यूट्यूब चलेगा। एक और यूजर को तो इसमें 'बेबी शार्क डू डू डू-डू' चलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने बच्चों में बढ़ते फोन और स्क्रीन के इस्तेमाल को लेकर भी चिंता जताई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed