जोक्स: नेताजी की गाड़ी पर लिखा था- हा. हु. प्र., पुलिसवाले ने पूछा तो ड्राइवर ने बताया धमाकेदार मतलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-----------------------------------------
पप्पू - सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ...
गप्पू - नहीं पता, तुम ही बताओ...
पप्पू - स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका...!!!
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो!
पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो। यह लो मेरा टैबलेट...
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा!
अब पति सदमे में है...!!!
आज का ज्ञान...
औरों का तो पता नहीं,
लेकिन उसका तो खुशियों से विश्वास ही उठ जाता है,
जिसकी पत्नी का नाम 'खुशी' हो...!!!
एक नेताजी की गाड़ी पर प्लेट लगी थी, जिसपर लिखा था - हा. हु. प्र.
पुलिस वाले ने ड्राइवर से पूछा - कौन सी पार्टी के हैं नेताजी?
ड्राइवर - हारे हुए प्रत्याशी...!!!