जब लड़का डाकू से बचने के लिए चिंटू से बन गया निशा, ये मजेदार जोक्स आपको कर देंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------
एक शराबी ने बार में शराब पीकर चिल्लाना शुरू कर
दिया- इस बार में बैठे आधे लोग कमीने हैं।
एक पहलवान ने शराबी का गला
पकड़कर कहा - अपने शब्द वापस ले वरना...
शराबी - ठीक है, इस बार में बैठे आधे लोग कमीने
नहीं हैं...!!!
बीवी - आप सलीम की बीवी के जनाज़े में नहीं गए।
पप्पू - किस मुंह से जाऊं
वह तीसरी बार बीवी के जनाज़े में बुला रहा है
और मैं उसे एक बार नहीं बुला सका!!!
संता - कौन सी जाति के लोग सबसे अच्छे नागरिक होते हैं….
बंता - बनिये….
संता - वो कैसे….
बंता - हर जगह लिखा होता है, 'देश के अच्छे नागरिक ‘बनिये'…. देशभक्त 'बनिये'...!!!
पत्नी - जानू क्या तुम मेरे लिए शेर को मार कर ला सकते हो
पति - नहीं, बिल्कुल नहीं... कुछ और बताओ.
मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं...
पत्नी - क्या मैं तुम्हारा Whatsapp चेक कर सकती हूं...
पति - कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी..?
डाकू (लड़की से) - तेरा नाम क्या है लड़की?
लड़की - निशा।
डाकू - निशा तो मेरी एक फेसबुक फ्रेंड का नाम भी
है! जा तुझे माफ किया।
डाकू (लड़के से) - तेरा नाम क्या है लड़के?
लड़का - नाम तो मेरा चिंटू है, पर प्यार से लोग मुझे
भी निशा कहते हैं...!!!