पत्नी की धमाकेदार बात सुन पति के उड़े होश, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
पति - पुलिसवाले की बीवी होकर
उसी की जेब से पैसे चुरा रही हो...!
.
.
.
पत्नी - ये लो दस रुपये,
मामले को यहीं रफा-दफा कर दो...!!!
अगर 35-36 की उम्र तक तुम
किसी के बाबू-शोना नहीं बन पाए हो...
.
तो...
.
समझ लो तुम सिर्फ
जनगणना के लिए ही पैदा हुए हो...!!!
पत्नी - आप मुझे बार-बार
सॉरी मत बोला करो...!
पति - क्यों?
पत्नी - क्योंकि मेरा लड़ने का सारा
मूड ही खराब हो जाता है...!!!