जब पत्नी ने आयुर्वेदिक दवाई के चक्कर में की पति की जोरदार कुटाई, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------
एक शख्स पार्लर के स्वागत कक्ष में बैठा था।
पीछे से एक महिला आई और धीरे से कंधा दबाते हुए बोली, आइए चलते हैं।
शख्स पसीने-पसीने हो गया और बोला-
मैं शादीशुदा हूं और यहां पार्लर में मेरी बीवी भी साथ है।
महिला- अरे ध्यान से देखो, मैं ही हूं।
पति (फोन पर) - तुम बहुत प्यारी हो।
पत्नी- थैक्स।
पति - तुम बिलकुल राजकुमारी जैसी हो।
पत्नी - थैक्यू सो मच। और बताओ क्या कर रहे हो?
पति - ऑफिस में कोई काम नहीं था,
तो सोचा तुमसे थोड़ा मजाक ही कर लूं।
एक बार एक साहब होटल में गए।
उनको गर्मी लगी तो उन्होंने अपना कोट उतार कर टांग दिया
और उस पर एक पर्ची लिखकर लगा दी...
'कोई भी मेरा कोट चुराने की कोशिश न करें, मैं बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन हूं।'
थोड़ी देर बाद वह साहब वापस वहां आए, तो देखा कोट गायब था...
और वहां दूसरी पर्ची रखी हुई थी जिस पर लिखा था-
'मुझे पकड़ने की कोशिश मत करना, मैं दौड़ने में वर्ल्ड चैंपियन हूं।'
विज्ञापन - 'पुराना मोबाइल दो और नया लो'
संता विज्ञापन के बताए पते पर गया, लेकिन वहां कोई दुकान नहीं थी
उसने वहां खड़े 2 लड़कों से ऐड के बारे में पूछा तो...
लड़कों ने बंदूक निकाल कर बोला -
ऐड हमने ही दिया था, निकाल पुराना मोबाइल
और जाकर नया लेले...!!!
एक पत्नी अपने पति को पीट रही थी,
तो सास ने वजह पूछी।
पत्नी - इनके लिए आयुर्वेदिक दवाई लाई हूं और
वैद्यजी ने कहा था कि अच्छे से कूट के देना।