जब पति ने पत्नी को बताई 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत', शादीशुदा लोग जरूर पढ़ें ये जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------
ब्वॉयफ्रेंड - व्हाट्सएप अपडेट कर लो।
गर्लफ्रेंड - कैसे करते हैं?
ब्वॉयफ्रेंड - प्ले स्टोर पर जाओ और वहां से कर लो।
गर्लफ्रेंड - हमारे गांव में प्ले स्टोर नहीं है,
जनरल स्टोर है, वहां से कर लूं।
टीचर - बेटा पप्पू, 'कबूतर' पर वाक्य बनाओ...
पप्पू - गुरु जी, दोपहर में दारू पी थी,
शाम तक 'कब उतर' गई पता ही नहीं चला...
टीचर कोमा में है...!!!
पप्पू घबराया हुआ आया और बीवी से बोला: सुनो,
आज मैं आ ही रहा था कि रास्ते में एक कुत्ता....
इतने में बेटी चिकी बोल उठी - मम्मी, भैया ने मेरी डॉल तोड़ दी है।
पप्पू ने फिर से बोलना शुरू किया - हां तो, मैं कह रहा था कि रास्ते में एक कुत्ता....
अबकी बार बेटा बोला - मम्मी, चिकी ने मेरी कार पहले तोड़ी...
बीवी - भगवान के लिए तुम दोनों चुप रहो, मुझे अभी कुत्ते की बात सुन लेने दो...!!!
पत्नी सुबह उठते ही चिल्लाने लगी - उठो जी, जल्दी नाश्ता बनाओ मुझे बाहर जाना है...
पति- मैं आज ही तुमसे तलाक लूंगा, नहीं रहना मुझे तुम्हारे साथ एक पल भी, जा रहा हूं वकील के पास...
थोड़ी देर बाद पति चुपचाप आकर नाश्ता बनाने लगा....
पत्नी - क्या हुआ?
पति- कुछ नहीं, वकील साहब अभी कपड़े धो रहे हैं...
पत्नी अपने पति को बार-बार बोलती थी -
'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो बाबू'
तो पति ने उसे अपने पास बिठाकर हिन्दी में समझाया -
देख…
रसोई राशन - 13,000 रुपये
बिजली बिल - 2,500 रुपये
पानी - 1,000 रुपये
बच्चों की स्कूल फीस - 12,000 रुपये
ट्यूशन फीस - 3,000 रुपये
मकान का ईएमआई - 17,500 रुपये
मोबाइल खर्च - 1,500 रुपये
दवाईंयों का खर्च - 1,500 रुपये
पेट्रोल - 2,000 रुपये
अन्य खर्च - 6,000 रुपये
और ये सब इसलिए कि तेरी मांग में एक चुटकी सिंदूर भरा है। वरना 10 हजार में मस्त जी रहा होता।