फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes funny viral jokes girlfriend boyfriend jokes in hindi

जब महिला फल वाले से 'डेस्ट्रोएड हस्बैंड' मांग बैठी, वो कौन सा फल था? पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 02 Feb 2019 06:15 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 02 Feb 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Jokes funny viral jokes girlfriend boyfriend jokes in hindi
एक ट्रेन अम्बाला से अमृतसर की तरफ रवाना होनी थी…..रात नौ बजे सभी डिब्बे खचाखच भर गए……
विज्ञापन

संजू भी चढ़ गया पर उसे बैठने तक की जगह नहीं मिली 😡 तो उसने एक तरकीब लगाई और “सांप, सांप, सांप,” चिल्लाना शुरू कर दिया…😜
लोग डर के मारे सामान सहित उतर कर दूसरे डिब्बों में चले गए…..
वे ठाठ से ऊपर वाली सीट पर बिस्तर लगा कर लेट गया ,😃दिन भर के थका था तो जल्दी सो गया …..
सवेरा हुआ,”चाय, चाय” की आवाज पर वे उठा चाय ली😊और चाय वाले से पूछा कि कौन सा स्टेशन आया है ?
तो चाय वाले ने बताया, “अम्बाला ” है…..
फिर पूछा, “अम्बाला ” से तो रात को चले थे ?”🤔
चाय वाला बोला , “इस डिब्बे में सांप निकल आया था ..इसलिए इस डिब्बे को यहीं काट दिया गया था …..😁😁😁😁😁
 
Trending Videos

बंटू : पंजाब में Whatsapp पे ये मेसेज फैला है कि – “कर्फ्यू लगने वाला है, पेट्रोल पंप बंद रहेंगे, अपनी गाड़ियां फुल करा लो”
सारे पंजाबी गाड़िया लेके लाईन में लग गए,
एक बूढ़ा आ कर चिल्लाया–अरे गधों, जब कर्फ्यू ही लग जाना है, तो गाड़ियां क्या अपने Bedroom में चलाओगे,…फिर क्या…
पम्प छोड़ कर ठेकों पर लाईन लग गई ….🤣🤣🤣

............................................

जज : घर में मालिक होते हुए तूने चोरी कैसे की ?
चोर : साहिब आपकी नौकरी भी अच्छी है , सैलरी भी अच्छी है , फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे ?😂😁😂😁
विज्ञापन
विज्ञापन

संजू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया…
लड़की का पिता:- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे….
संजू :- बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूँ
दे जूते….दे चप्पल….😂😁😂😁

..........................................

हिंदी कैसे हमारी ऊर्जा और समय बचाती है देखिये :
In english : I am sorry, I can not hear you properly ,can you please repeat what’s the matter?
In hindi : ” हैं ” 😝😜😝
विज्ञापन

बाबूराव : ऐ राजू… आज मेरी कुत्ती ने अंडा दिया…
राजू : ये कुत्ती कब से अंडा देने लगी…
बाबूराव : ये बाबूराव का स्टाईल है रे बाबा… अपनी मुर्गी का नाम कुत्ती रखा है….😂😝😂

....................................................

सुबह एक महिला फल वाले से अंग्रेजी में फल मांग रही थी ये बोलकर – “Give me some destroyed husband”
एक घंटा लगा यह समझने में कि वह “नाशपति ” मांग रही थी।😂😝😂

 

बिस्किट बनाने वाली कंपनियों को विनम्र निवेदन:
पहले मारिओ वालो कृपया मारिओ बिस्किट का आकार कम कीजिये या फिर कप बनाने वाली कंपनी के लोगों से एक बार बात करके तो देखें।😂😂
दूसरा Parle G वालों से निवेदन है कि बिस्किट के घोल में थोडा सा अंबुजा सीमेंट भी मिला कर दें। चाय में डुबोते ही ग़श खा कर उसी कप में आत्महत्या कर लेता है।😂😝😂

.......................................................

मुन्ना : क्या कर रेला है सर्किट ?
सर्किट : भाई बल्ब पे बाप का नाम लिख रेला हु..
मुन्ना : क्यों.. !
सर्किट : भाई, बाप का नाम रोशन करने का हे न …
जब महिला फल वाले से 'डेस्ट्रोएड हस्बैंड' मांग बैठी, वो कौन सा फल था? पढ़िए मजेदार जोक्स 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed