जब संता ने बताया शादी के बाद कैसा होता है लोगों का Valentine’s Day, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
संता- Rose Day, Propose Day, Chocolate Day,
Teddy Day, Promise Day, Kiss Day, Hug Day,
Valentine’s Day
ये सब तो शादी के पहले के चोंचले हैं
बंता- तो फिर शादी के बाद का क्या है?
.
.
संता- शादी के बाद तो सिर्फ
टिफिन दे, चाय दे, रुमाल दे, कंबल दे, सोने दे
मुझे जीने दे!!
-----------------------------------
सोनू- अब तो घर वाले भी बच्चों को सुबह जल्दी नहीं उठाते
मोनू- वो क्यों?
सोनू- क्योंकि वो भी जानते हैं कि
बिस्तर से उठा दिया तो बेटा मोबाइल में घुस जाएगा!
चप्पू- पापा, मुझे डीजे खरीदकर दीजिए न!!
पापा- नहीं दूंगा, तू लोगों को तंग करेगा।
चप्पू- नहीं, मैं किसी को तंग नहीं करूंगा...
जब सब सो जाएंगे तब मैं बजाऊंगा।
-----------------------------------
पप्पू ने अमरुद लिए तो उसमें से कीड़ा निकला।
पप्पू अमरुद वाले से: इसमें तो कीड़ा है!
अमरुद वाला: ये किस्मत की बात है, क्या पता अगली बार
मोटरसाइकिल निकल जाए।
पप्पू : अच्छा तो फिर 2 किलो और दे दो।
रेस्टोरेंट में वेटर: मैडम आप पहले क्या लेंगी ??
लड़की- मैं पहले 10-12 सेल्फी लूंगी, तुम 20 मिनट बाद आना!
-----------------------------------
बेटा (अपनी मां से) :- मम्मी, आज मेरे दोस्त घर आ रहे हैं।
प्लीज मेरे सारे खिलौने अपनी अलमारी में छुपा दो।
मम्मी :- क्यों, क्या तुम्हारे सारे दोस्त चोर हैं?
बेटा :- नहीं, वे अपनी चीजें पहचान लेंगे!!
-----------------------------------
संता :- तुम इस ऑफिस में कब से काम कर रहे हो..??
बंता :- जब से बॉस ने मुझे नौकरी से निकालने की धमकी दी है!!
पप्पू- बारहवीं के बाद Graduation करना उतना ही जरूरी है,
जितना मरने के बाद तेरहवीं करना।
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- होता कुछ नहीं, बस आत्मा को शांति मिल जाती है।
-----------------------------------
संता- बहुत साल पहले एक बाबा ने कहा था कि
भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा।
बंता- तो फिर क्या हुआ?
संता- अब पता चला वो पैसे की नहीं, Weight की बात कर रहा था!!!
दो दोस्त आपस में बातें कर रहे थे,
पहला: भाई ये 14 फरवरी को क्या है?
दूसरा: तेरे पास बीवी है या गर्लफ्रेंड?
पहला: बीबी है.
दूसरा: तो फिर... महा शिवरात्रि है!
-----------------------------------
टीचर: तुम तो पढ़ाई में बहुत कमजोर हो।
मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।
चप्पू: आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर,
सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती।