जब गप्पू ने बताया- शादीशुदा मर्द की क्या पहचान होती है? पढ़िए मजेदार जोक्स
कहते हैं कि हंसना सेहत के लिए फायदेमंद होता है और हंसने से लोगों के चेहरे पर चमक और दिल में खुशी बरकरार रहती है। खुशी अपने आप में ही एक खुशी देने वाला शब्द है,आपकी एक छोटी सी मुस्कान दूसरों को खुशी का अहसास करा सकती है और यह खुद के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। जब भी किसी को मानसिक तौर पर स्ट्रेस हो तो वो हंसने से स्ट्रेस मुक्त हो सकता है। तो पढ़िए ये मजेदार जोक्स और हंसिए-मुस्कुराइए और भूल जाइए अपने सारे गम...
बंटी : यार डब्बू, मच्छरों से छुटकारा पाने का क्या उपाय है?
डब्बू: रात को सोने से पहले एक मच्छर मार दिया कर...
ताकि बाकी के मच्छर उसके जनाजे पर चले जाएं..
और फिर तुम मजे से सो सको....
------------------------------------
पप्पू को सपने में एक लड़की ने चप्पल मारी...
तो 2 दिन तक वह बैंक नहीं गया,
क्योंकि बैंक में लिखा था, 'हम आपके सपनों को हकीकत में बदलते हैं...
------------------------------------
पप्पू कार धो रहा था, तभी पास से आंटी गुजरी..
आंटी- कार धो रहे हो क्या?
पप्पू गुस्से में- नहीं, कार को पानी दे रहा हूं।
शायद बड़े होकर बस बन जाए।
रेलवे स्टेशन पर... पप्पू की पत्नीः प्यास लगी है पानी पिला दो..
पप्पूः क्यों ना तुम्हें चिकन बिरयानी खिलाऊं?
पत्नीः वाह, मुंह में पानी आ गया..
पप्पूः बस इसी पानी से अपनी प्यास बुझा लो।
------------------------------------
मारवाड़ी ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई।
शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडीज कार गिफ्ट की।
शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी।
मारवाड़ी ने फिर खून दिया, इस बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए।
मारवाड़ी (गुस्से से): इस बार सिर्फ लड्डू?
शेखः भाई, अब हमारे अंदर भी मारवाड़ी का खून दौड़ रहा है...
------------------------------------
बच्चाः अंकल डेटॉल साबुन है क्या?
दुकानदार (नाक से ऊंगली निकालते हुए): हां बेटा है ना!
बच्चाः तो फिर हाथ धोकर क्रीमरोल दे दो...
पप्पू अपनी शादी वाले दिन भी उदास था।
उसके एक दोस्त ने पूछा- क्या हुआ क्यों उदास बैठा है?
पप्पू- यार लड़की वालों ने पापा को फोन किया था कि बारात में कम आदमी लेकर आना।
इसलिए मैं सोच रहा हूं कि पापा मुझे लेकर जाएंगे या नहीं...
------------------------------------
पति-पत्नी बाइक से कहीं जा रहे थे।
पति ने पान की दुकान पे गाड़ी रोकी।
पति- भईया एक पान बनाना।
पति ने पान लेकर बीवी को खिला दिया।
पानवाला- आपने पान बीवी को क्यों खिला दिया?
पति- क्योंकि मैं तो बिना पान खाये भी चुप रह सकता हूं।
------------------------------------
बेटा: पापा, कल हम मालामाल हो जाएंगे!
पापा: वो कैसे?
बेटा: कल हमारे गणित के शिक्षक पैसे को रुपये में बदलना सिखाएंगे।
अध्यापक: मैं जो पूछूं, उसका जवाब फटाफट देना।
छात्र: जी सर...
अध्यापक: भारत की राजधानी बताओ?
छात्र: फटाफट।
इस पर टीचर गुस्सा हो गए।
छात्र: आपने ही तो कहा था कि जो पूछूं, जवाब ‘फटाफट’ देना।
------------------------------------
पत्नी : "मेरे लिए सिर्फ इतना करो, जाओ, जाकर शेर का शिकार करो। मुझे शेर की खाल अपने ड्रॉइंगरूम में लगानी है।"
पति : "अरे, ये कैसे संभव है? कोई दूसरा आसान-सा काम बताओ।"
पत्नी : "ठीक है, अपने whatsapp के सारे मैसेज दिखाओ।"
पति : "शेर पट्टेदार चाहिए या सफेद...???"
------------------------------------
पत्नी ने मायके से पति को फोन किया – “कैसे हो ?”
पति - “ठीक हूं …”
पत्नी - “मेरी याद आती है तब तुम क्या करते हो ?”
पति - “तुम्हारी पसंदीदा आइसक्रीम ‘ केसर पिस्ता’ खा लेता हूं या ‘अमूल नट्स’ खा लेता हूं …
और मेरी याद आने पर तुम क्या करती हो ?”
पत्नी - “मैं भी ‘रॉयल स्टैग’ का क्वाटर और तीन सिगरेट पीकर एक रजनीगंधा खा लेती हूं
पति बेहोश.
पति:- कमर में बहुत दर्द है... जरा गुप्ता जी के घर से iodex ले आओ।
पत्नी:- वो नहीं देंगे। बहुत कंजूस हैं।
पति:- हां, हैं तो खानदानी कंजूस साले...पता नहीं इतना पैसा लेकर कहां जाएंगे.....मर जाएंगे यूं ही...
ऐसा करो तुम अलमारी से अपनी ही निकाल लो, दर्द कुछ ज्यादा ही है...
------------------------------------
पत्नी- मैं ड्राइवर को नौकरी से निकाल रही हूं, आज मैं दूसरी बार मरते-मरते बची हूं।
पति- प्लीज डार्लिंग, उसे एक मौका और दो
------------------------------------
पप्पू- शादीशुदा मर्द की क्या पहचान होती है?
गप्पू- ऑफिस जाते हुए उसके हाथ में टिफिन...
और लौटते हुए हाथ में सब्जी का थैला...
बस यही है उसका सिंदूर और मंगलसूत्र।
------------------------------------
पत्नी : जानू चलो, आज डरावनी फिल्म देखते हैं... . .
पति : ठीक है, अलमारी से हमारी शादी की डीवीडी निकाल लाओ...!!
पत्नी : फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो ?
पति : बहन है..!
पत्नी : तो फिर इतनी धीमी आवाज में किसलिए?
पति : तेरी है, इसलिए ..
------------------------------------
पत्नी : पूरा दिन क्रिकेट, क्रिकेट ..!! मैं घर छोड़ कर जा रही हूं ...
पति : (कमेंट्री के अंदाज में) पहली बार कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल !!