लॉटरी लगने से भी ज्यादा खुशी इस काम में होती है... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
इस बार की ठंड रूठी हुई बीवी की तरह
व्यवहार कर रही है...
.
.
सूटकेस लेकर दरवाजे तक जाती है,
फिर लौट कर आ जाती है...!!!
रिश्तेदार - बेटा, पूरा दिन फेसबुक पर क्या करते हो?
.
.
.
पप्पू - वो हमारा मीम्स का कारोबार है अंकल...!!!
एक पति कह रहा था...
.
मेरी लॉटरी भी लग जाए तो
इतनी खुशी नहीं होगी,
जितनी बीवी के फेंके चम्मच और
बेलन से बचने पर होती है...!!!