शादीशुदा लोग ये जोक्स जरूर पढ़ें, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------
संता ने पत्नी को टोका - तुम कितनी फिजूलखर्ची करती हो!
पत्नी पलट कर बोली - और जो आप करते हो वो?
संता - कौन सी फिजूलखर्ची?
पत्नी - कब से अपनी एलआईसी की किश्तें भर रहे हो, आज तक काम आई????
बेटा - पापा, मेरी एक छोटी सी समस्या है!!
पापा - बोलो बेटा?
बेटा - पापा मैंने सुना है कि प्रहलाद इसलिए पूजा गया क्योंकि उसने त्रेता युग में अपने पापा की बात नहीं मानी थी!!!
और
श्रीराम इसलिए पूजे जाते हैं क्योंकि उन्होंने सतयुग में अपने पापा की आज्ञा का पालन किया था
कृपया मुझे बताओ मैं आपकी आज्ञा का पालन करूं या नहीं!!!!
पापा - प्यारे पुत्र, यह कलयुग है, हम दोनों के लिए अच्छा यही होगा कि हम दोनों तेरी मां की आज्ञा का पालन करें!!!!!
डॉक्टर - घबरा मत पांडे, ये तेरा पहला ऑपरेशन है तो क्या हुआ...
बहुत छोटा सा तो ऑपरेशन है।
मरीज - लेकिन मेरा नाम तो पांडे नहीं है।
डॉक्टर - मुझे पता है। पांडे मेरा नाम है!!
पप्पू - भारत अकेला ऐसा देश है, जहां मौसम के लिए भी इंसानों को जिम्मेदार ठहराया जाता है।
गप्पू - वो कैसे?
पप्पू - अरे लोग कहते नहीं है कि 'क्या गुप्ता जी बड़ी गर्मी करवा दी आपने'!!!
रमेश - मम्मी आपको जन्मदिन पर क्या गिफ्ट दूं?
.
.
मम्मी - केक पर कैंडल की जगह अपना फोन जला देना...!!!
--------------------------------------
लड़की - भैया, स्कूटी का ब्रेक खराब हो गया है
.
.
.
मैकेनिक - ब्रेक ठीक है मैडम...
आपका सैंडल घिस गया है।
पति ने ऑफिस से पत्नी को फोन किया...
पति - हैलो... खाने में क्या है?
पत्नी - जहर
पति - तो फिर एक काम करना तुम खा कर सो जाना,
मैं देर से आऊंगा!!!