जब डॉक्टर साहब पहलवानी देखने गए और चिल्लाने लगे 'लगाओ एक घूंसा मुंह पर', पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------------
नुमाइश में बहुत भीड़ थी...
एक साहब एक महिला से कहने लगे -
माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं
महिला - इससे आपको क्या लाभ होगा?
साहब - दरअसल मेरी पत्नी खो गई है,
वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी!!!
एक बार एक कंजूस बाप ने अपने बेटे से पूछा -
आज तुम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में खाना-खाने और पिक्चर देखने गए थे
तो इसमें कुल कितने रुपये खर्च हुए?
लड़के ने बताया - जी, लगभग दो हजार रुपये खर्च हो गए
कंजूस पिता ने कहा - सत्यानाश कर दिया तूने ?
लड़का बोला - हां पिताजी ! असल में इससे अधिक पैसे उसके पास थे ही नहीं...!!!
एक लड़के ने एक लड़की से कहा - मैं उस लड़की से शादी करूंगा,
जो अच्छा खाना बनाना जानती हो
सादगी से रहती हो और घर को संवार सकती हो...
लड़की ने कहा - मेरे घर आना ! ये सभी गुण मेरी नौकरानी में हैं!!!
अध्यापक - ईश्वर ने आंखें किसलिए बनाई हैं ?
छात्र - जी, देखने के लिए
अध्यापक - और कान ?
छात्र - जी, मुर्गा बनने के लिए!!!
कुश्ती देखने वालों में एक आदमी बोला - लगाओ एक घूंसा मुंह पर ! सारे दांत तोड़ दो...
दूसरे आदमी ने उत्सुकता से पूछा - वाह ! आप कोई अच्छे पहलवान लगते हैं?
पहला आदमी - अरे नहीं भाई ! मैं दांतों का डॉक्टर हूं!!!
----------------------------------
अध्यापक - रेल किराया इतना अधिक बढ़ जाने पर भी यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है...
इसका कारण बताइये
छात्र - इसका कारण यह है कि हर एक आदमी यही सोचता है कि
अगले साल किराया और बढ़ जाएगा इसलिए अभी यात्रा कर ली जाए!!!