{"_id":"56e568594f1c1bf72e8b4569","slug":"shopkeeper-beatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने पैसे मांगे तो पीट दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार ने पैसे मांगे तो पीट दिया
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 13 Mar 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
Fight
- फोटो : crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेड लाइट चौक पर पंजाबी युवकों ने एक दुकानदार को बुरी तरह पीट डाला। दुकानदार की शिकायत के बाद पंजाबी युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार देर रात पंजाब के चार युवक रेड लाइट चौक के समीप स्थित एक स्वीट्स की दुकान पर रुके। यहां गजरेला खाकर युवक जैसे ही वापस गाड़ी में बैठने लगे, तो दुकानदार ने पैसे देने की बात कही। इतने में पंजाबी युवकों ने दुकानदार को गले से पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दुकानदार के शोर मचाने पर पंजाबी युवक अंब की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पंजाबी युवकों को पुराना बस स्टैंड के समीप से काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि दुकानदार की शिकायत मिलने के बाद पंजाबी युवकों को काबू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आपसी समझौता हो जाने के चलते मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन