फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   dedbody found

कारोबारी का शव बरामद, हादसा या हत्या जांच शुरू

Sat, 05 Mar 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sat, 05 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
 बागवानियां में जूते रिपेयर करने का काम करने वाले एक 35 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव बरामद किया है। मृतक के शरीर और मुंह पर चोट के निशान हैं। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इस व्यक्ति को मारकर तो नहीं फेंका है।
विज्ञापन

हमीरपुर निवासी देशराज (35) बागवानियां के समीप सलेड़ा गांव में किराये के कमरे में रहता था। दिन के समय बागवानियां में जूते रिपेयर करने का कार्य करता था। सुबह कुछ लोगों ने उसका शव बागवानियां के पास खेत में खून से सना हुआ पाया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते बद्दी के एसपी बिशेर सिंह और थाना प्रभारी कमलचंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि देशराज के मुंह और शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस अब पता लगा रही है कि उक्त व्यक्ति नशे की हालत में गिरा है या किसी ने उसे मारा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस 174 के तहत कार्रवाई अमल में ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुड्डीकलां में प्रवासी का शव मिला
बद्दी (सोलन)। बद्दी के काठा के जुड्डीकलां में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक देखने में प्रवासी लग रहा है। इसकी आयु 55 वर्ष के आसपास है। डीएसपी गौरव सिंह ने सूचना मिलते ही घटना स्थल का दौरा किया। बताया कि शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। इसकी सूचना पड़ोसी राज्यों के थानों में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed