फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   murder in baddi

बद्दी में कारोबारी की तेजधार हथियारों से हत्या

Mon, 07 Mar 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Mon, 07 Mar 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
murder in baddi
Murder
 बागबानियां में एक कारोबारी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 5 मार्च को कारोबारी का शव खेतों से बरामद किया था। पुलिस संदिग्ध हालत में मौत बताते हुए 174 के तहत कार्रवाई कर रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हमीरपुर  के सनेडी निवासी देशराज (35)के सिर, मुंह में तेजधार हथियार से चोटों के निशान पाए गए हैं। इसकी बिनाह पर अब पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के भाई को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

  अंदेशा जताया जा रहा है कि देशराज शराब का सेवन काफी अधिक मात्रा में करता था। हो सकता है कि शराब पीकर हुआ झगड़ा मौत का कारण बना हो। पोस्टमार्टम में पता चला है कि शराब के सेवन का खुलासा भी हुआ है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
3 सालों से रह रहा था बागबानियां में
पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालका गांव में मिला था शव
5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed