फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   brunt nine shed

थाना गांव में आग से नौ झुग्गियां जलीं

Tue, 08 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Tue, 08 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
brunt nine shed
बांदा के घ्‍ार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बद्दी के थाना क्षेत्र में गुग्गा माड़ी के पास प्रवासी कामगारों की 9 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। आग सोमवार रात पौने नौ बजे अचानक लगी। आग लगने के दौरान सभी कामगार अपनी झुग्गियों में खाना खाकर सोए हुए थे। अचानक आग लगने पर वह बाहर निकल गए।
आग से कृष्ण पाल, पूनम,  धनपाल, महेशचंद, राज बहादुर, धीर सिंह, रितेश, रामबाबू और महावीर की झुग्गियां जलकर राख हो गईं। फायर आफिसर किशोर कुमार ने बताया कि यह झुग्गियां गुरमुख सिंह की निजी जमीन में थे। आग लगने का कराणों का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

 उन्होंने बताया कि यहां पर छह झुग्गियां बचा ली गई है। साथ लगती गुरमुख का रिहायशी मकान था जिसे बचा लिया गया है। बताया कि एक लाख 8 हजार रुपये का नुकसान है। धनपाल का टीवी और 12 हजार रुपये भी आग से नष्ट हो गए हैं। आग इतनी तेज थी कि उसे निकालने का समय भी नहीं लग पाया। रितेश कुमार का 19 सौ रुपये नकद जल गया है। जबकि महावीर का 25 सौ रुपये आग की भेंट चढ़ गया है। किशोर कुमार ने बताया कि फायरब्रिगेड ने छह लाख रुपये की संपत्ति को बचाया है। आग पर आधा घंटे में काबू पाया गया। आग बुझाने में लिडिंग फायर मैन बावन सिंह, फायर मैन भाग सिंह, गोपाल दत, मस्तराम  के अलावा चार होमगार्ड के जावनों ने आग बुझाने में भरपूर प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed