{"_id":"56dc6f944f1c1bc54b8b459f","slug":"cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":" टवेंटी-टवेंटी क्रिकेट मैच में एसडीएम इलेवन विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टवेंटी-टवेंटी क्रिकेट मैच में एसडीएम इलेवन विजय
अमर उजाला, अर्की (सोलन)
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
शालाघाट के खेल मैदान कोटली में रविवार को डीसी इलेवन व एसडीएम इलेवन के बीच 20-20 क्रिकेट मैच खेला गया। एसडीएम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। डीसी इलेवन की टीम ने बल्लेबाजी करते 68 रन बनाए। जवाब में एसडीएम इलेवन ने 6 ओवर में ही 69 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। नरेंद्र कुमार को मैन ऑफ दी मैच के खिताब सेे नवाजा गया। जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब देवन को दिया गया। इस मौके पर स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमर चंद पाल व युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसडीएम एलआर वर्मा ने मुख्यातिथि को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, व्यापार मंडल अर्की के प्रधान अनुज गुप्ता, डीसी कार्यालय के सूचना अधिकारी संजय, डीडी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन