फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   People living on the banks of Yamuna's tributaries are facing crisis, yet they are giving water to Delhi.

Himachal : यमुना की सहायक नदियों के किनारे बसे लोग झेल रहे संकट, फिर भी दे रहे दिल्ली को पानी

Thu, 13 Jun 2024 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा धर्म सिंह तोमर, नाहन (सिरमौर)
धर्म सिंह तोमर, नाहन (सिरमौर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 07:15 AM IST
सार

दिल्ली प्यास बुझाने के लिए हिमाचल से पानी की मांग कर रहा है। हिमाचल सरकार ने साफ किया है कि सिरमौर की तरफ से बहने वाली यमुना नदी से हिमाचल पानी नहीं रोक रहा है और हिमाचल से 137 क्यूसिक पानी हरियाणा की तरफ जा रहा है।

विज्ञापन
People living on the banks of Yamuna's tributaries are facing crisis, yet they are giving water to Delhi.
यमुना नदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ साल से दिल्ली में पेयजल संकट को लेकर त्राहिमाम है। पानी को लेकर दिल्ली की निगाहें हिमाचल पर रहती हैं। कुछ दिनों से भी इस मामले में हलचल है। दिल्ली प्यास बुझाने के लिए हिमाचल से पानी की मांग कर रहा है। हिमाचल सरकार ने साफ किया है कि सिरमौर की तरफ से बहने वाली यमुना नदी से हिमाचल पानी नहीं रोक रहा है और हिमाचल से 137 क्यूसिक पानी हरियाणा की तरफ जा रहा है। इन दिनों भीषण गर्मी के चलते हिमाचल में भी पानी  का संकट है। 

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के चलते योजनाओं का जल स्तर गिर गया है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है और कई कई किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोतों का सहारा पानी के लिए लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यमुना पर नहीं कोई योजना : जल शक्ति विभाग के अनुसार हालांकि अभी तक यमुना पर किसी तरह की कोई पेयजल व सिंचाई योजना नहीं है लेकिन यमुना की सहायक नदियां गिरि, बाता व टौंस आदि पर स्थित पेयजल योजनाएं हजारों की आबादी के हलक तर कर रही हैं, तो वहीं सिंचाई योजनाएं किसानों के लिए वरदान बनी हैं। उत्तराखंड क्षेत्र से यमुना नदी पांवटा साहिब के खादर माजरी में प्रवेश करती हैं। यहां पहुंचने के दौरान यमुना में पानी की मात्रा कम ही होती है। सहायक नदियों टौंस, गिरि व बाता के मिलने के बाद जल स्तर बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक नदियों पर 361 पेयजल योजनाएं 
विभाग के अनुसार यमुना की सहायक नदियों गिरि, बाता व टौंस पर सीधे तौर पर व इनकी सहायक खड्डों पर 361 पेयजल योजनाएं स्थापित की गई हैं। यह योजनाएं शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों की आबादी की प्यास बुझाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed