{"_id":"56ddbcd04f1c1b06228b456a","slug":"illegal-mining-fine-six-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने अवैध खनन पर वसूला 6 हजार जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग ने अवैध खनन पर वसूला 6 हजार जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
उप मंडल शिलाई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत मीनस व सैंज खड्ड में वन विभाग द्वारा अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए 6 हजार जुर्माना वसूला गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व मीनस व सैंज खड्ड में रेत, बजरी व पत्थरों के अवैध खनन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए 6 हजार जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को भी चेताया है। वहीं सैंज खड्ड क्षेत्र में पिछले दो तीन माह से बड़ी मात्रा में अवैध खनन हो रहा था। सरेआम प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। वन रक्षक मोहित तोमर ने बताया कि सैंज खड्ड में अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
उधर वन परिक्षेत्र अधिकारी फतेह सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि मीनस, टौंस नदी तथा सैंज खड्ड में हो रहे अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाएगा। क्षेत्र से रेत बजरी भरकर ले जा रहे वाहनों पर विभाग कड़ी नजर रख रहा है। विभाग को इस कार्रवाई में जनता का सहयोग चाहिए।
विज्ञापन