{"_id":"56dc754e4f1c1b5e4d8b457a","slug":"asi-suspended-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी एएसआई निलंबित, होगी विभागीय जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी एएसआई निलंबित, होगी विभागीय जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में फास्ट फूड की रेहड़ी संचालक से मारपीट के आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया है।
- फोटो : डेमो पिक
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में फास्ट फूड की रेहड़ी संचालक से मारपीट के आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया है। एसपी सिरमौर ने विभागीय जांच के निर्देश दिए है। एएसआई ने कड़छी से वार कर रेहड़ी संचालक को घायल किया था। घायल के सिर पर आधा दर्जन टांके लगे। आरोपी एएसआई व घायल रेहड़ी संचालक का पांवटा अस्पताल में मेडिकल हुआ।
विज्ञापन
पांवटा निवासी राजेंद्र बाजार में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। शुक्रवार देर रात को वह काम निपटा कर घर लौट रहा था। बस स्टैंड के पास एएसआई ने गोल गप्पे खिलाने को कहा। रेहड़ी संचालक ने गोल गप्पे का पानी खत्म होने की बात कही, जिससे आग बबूला होकर एएसआई ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी एएसआई ने कड़छी वार किया जिससे राजेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर एसएचओ पांवटा लायक राम सिसौदिया टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आरोपी एएसआई तथा घायल का मेडिकल करवाया।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी।